समाचार पोर्टल

रोहन बोपन्ना एसओएम सूची में शामिल होने से चूके, संन्यास को एक साल पूरा नहीं

दुनिया के पूर्व नंबर एक युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को एआईटीए उत्कृष्ट योग्यता वाले खिलाड़ी (एसओएम) की सूची में जगह नहीं मिली है क्योंकि राष्ट्रीय खेल प्रशासन नियमों , 2026 के तहत खेल से संन्यास को कम से कम एक वर्ष पूरा…

Ragwendra P Singh
October 17, 2026
2 min read
रोहन बोपन्ना एसओएम सूची में शामिल होने से चूके, संन्यास को एक साल पूरा नहीं

दुनिया के पूर्व नंबर एक युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को एआईटीए उत्कृष्ट योग्यता वाले खिलाड़ी (एसओएम) की सूची में जगह नहीं मिली है क्योंकि राष्ट्रीय खेल प्रशासन नियमों , 2026 के तहत खेल से संन्यास को कम से कम एक वर्ष पूरा होने की शर्त वह पूरी नहीं करते।

बोपन्ना ने पेशेवर टेनिस से एक नवंबर 2025 को संन्यास लिया था। एआईटीए ने जब 16 अक्टूबर को एसओएम रोस्टर जारी किया जो उसमें बोपन्ना संन्यास को एक साल पूरा होने की अवधि से कुछ दिन से चूक गए। नियम के तहत एसओएम रोस्टर में शामिल होने के लिये खिलाड़ी का सक्रिय खेल से कम से कम एक साल पहले संन्यास लेना जरूरी है।

एआईटीए नामांकन फॉर्म में उम्मीदवार को यह भी प्रमाणित करना होता है कि उन्होंने आवेदन जमा करने से कम से कम एक साल पहले ऐसे किसी भी प्रतिस्पर्धी खेल में भाग नहीं लिया है, जिससे उन्हें किसी जिला, प्रदेश या भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया हो।

साभार : गूगल

बोपन्ना को अपना नाम देने के लिए गलत नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि उन्होंने प्रशासक गीता मित्तल से अपनी योग्यता के बारे में पूछा था और आवेदन तभी भेजा था जब टेनिस संघ से यह भरोसा मिला था कि वह मानदंडों पर खरे उतरते हैं। यह गलतफहमी इसलिये भी हुई होगी क्योंकि एआईटीए को लगा कि भारत के लिये वह आखिरी बार 2024 में खेले थे और पात्रता रखते हैं लेकिन वह प्रो एटीपी टूर पर अक्टूबर 2025 तक खेले हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में फिर लौटनी चाहिए फॉर्मूला-वन रेस, मिका हाकिनेन ने की पुरजोर पैरवी

फॉर्मूला-वन के दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन ने भारत में इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि देश में प्रशंसकों की बड़ी संख्या और व्यापक कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए यहां फिर…

शुरुआती बढ़त के बावजूद हारा एफसी गोवा, रेगर-तादाज़ ने आखिरी मिनटों में दागे दो गोल

भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सका और उसे एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के एफसी रेगर-तादाज़ से 1-2 से हार मिली। एआईएफएफ सुपर कप विजेता गोवा ने शानदार…

संजू सैमसन को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत: पुजारा

पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए बोला कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता…

दिल्ली हाफ मैराथन में चार्ल्स मताता का कोर्स रिकॉर्ड, वुडिनेश अलेमु ने भी जीता खिताब

दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में केन्या के चार्ल्स मताता ने पुरुषों की एलीट दौड़ में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाकर खिताब अपने नाम किया, जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु महिलाओं की एलीट दौड़ में विजेता बनीं। भारतीय धावकों में शैलेश…