द इंडियन व्यू

केसीएल उद्घाटन सत्र से पहले रोहतक रॉयल्स का मास्टरस्ट्रोक, नाडा बने हेड कोच

रोहतक, हरियाणा : कबड्डी चैंपियंस लीग (केसीएल) के उद्घाटन सत्र में रोहतक शहर का प्रतिनिधित्व करने वाली फ्रेंचाइज़ी रोहतक रॉयल्स ने भारतीय कबड्डी के सबसे सम्मानित नामों में से एक सुरेंद्र नाडा को अपना मुख्य कोच नियुक्त…

Ragwendra P Singh
December 24, 2025
3 min read
केसीएल उद्घाटन सत्र से पहले रोहतक रॉयल्स का मास्टरस्ट्रोक, नाडा बने हेड कोच

रोहतक, हरियाणा : कबड्डी चैंपियंस लीग (केसीएल) के उद्घाटन सत्र में रोहतक शहर का प्रतिनिधित्व करने वाली फ्रेंचाइज़ी रोहतक रॉयल्स ने भारतीय कबड्डी के सबसे सम्मानित नामों में से एक सुरेंद्र नाडा को अपना मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की है।

अनुभव, नेतृत्व क्षमता और बेहतरीन रणनीतिक समझ के साथ, नाड़ा रॉयल्स को लीग के अपने पहले अभियान के लिए तैयार करेंगे।

1 जुलाई 1987 को हरियाणा के झज्जर में जन्मे सुरेंद्र नाड़ा को खेल ने अब तक के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडरों में से एक माना जाता है। अपने घातक एंकल-होल्ड और निरंतर शानदार डिफेंस के लिए प्रसिद्ध नाडा ने प्रो कबड्डी लीग के उद्घाटन सत्र में सबसे अधिक टैकल पॉइंट्स हासिल कर खास पहचान बनाई थी।

अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने लगातार पांच ‘हाई 5’ दर्ज करने का दुर्लभ रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, जो डिफेंस में उनके वर्चस्व को दर्शाता है।

रोहतक रॉयल्स के मुख्य कोच के रूप में नियुक्ति पर सुरेंद्र नाडाने कहा, “रोहतक रॉयल्स का मुख्य कोच बनने की जिम्मेदारी पाकर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

यह टीम ऐसे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती है जहां कबड्डी की जड़ें गहरी हैं। मैं खिलाड़ियों के साथ मिलकर एक ऐसी प्रतिस्पर्धी टीम बनाना चाहता हूं जो निडर और समझदारी भरी कबड्डी खेले। कबड्डी चैंपियंस लीग एक बेहतरीन मंच है और हमारा लक्ष्य पहले ही सीज़न से ऊंचे मानक स्थापित करना होगा।”

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नाडा भारत की सफलता में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने 2016 कबड्डी विश्व कप, 2017 एशियन कबड्डी चैंपियनशिप, 2018 दुबई कबड्डी मास्टर्स और 2019 साउथ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीते हैं। कोचिंग में उनका यह कदम अनुशासन, जुझारूपन और उत्कृष्टता के प्रति अटूट समर्पण से भरे करियर का अगला अध्याय है।

एड्रॉइट स्पोर्ट्स वेंचर्स एलएलपी के स्वामित्व और प्रबंधन में संचालित रोहतक रॉयल्स की सोच युवा विकास, प्रदर्शन उत्कृष्टता और खेल में दीर्घकालिक स्थिरता के प्रति गहरी प्रतिबद्धता से प्रेरित है।

फ्रेंचाइज़ी का विज़न हरियाणा के युवाओं को प्रेरित करना है—गांवों से निकलने वाले योद्धाओं को विश्वस्तरीय कबड्डी चैंपियन बनाकर, जो दिल और सम्मान के साथ रोहतक की विरासत को आगे बढ़ाएं।

हरियाणा की निडर डीएनए को मैट पर उतारने के मिशन के साथ, रोहतक रॉयल्स हर प्रतिद्वंद्वी पर दबदबा बनाने और कबड्डी के अखाड़ों में रोहतक का नाम गूंजाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह फ्रेंचाइज़ी एड्रॉइट स्पोर्ट्स वेंचर्स के उस विश्वास के अनुरूप है कि हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को सही अवसर, मार्गदर्शन और मंच मिलना चाहिए।

नियुक्ति पर बोलते हुए एड्रॉइट स्पोर्ट्स के संस्थापक और रोहतक रॉयल्स के मालिक गजेंद्र शर्मा ने कहा, “सुरेंद्र नाडा उन सभी मूल्यों का प्रतीक हैं जिनके लिए हमारी फ्रेंचाइज़ी खड़ी है—ईमानदारी, पेशेवर रवैया और कबड्डी के प्रति अटूट जुनून।

खेल के सर्वोच्च स्तर पर उनका अनुभव उद्घाटन सत्र में हमारी पहचान गढ़ने में अमूल्य साबित होगा। हमारा लक्ष्य केवल प्रतिस्पर्धा करना नहीं, बल्कि ऐसी टीम बनाना है जो क्षेत्रीय गर्व को दर्शाए और अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करे।”

अपने पहले सीज़न की तैयारी में जुटी रोहतक रॉयल्स फ्रेंचाइज़ी प्रतिस्पर्धात्मकता और खिलाड़ी विकास के संतुलन के साथ एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर केंद्रित है, साथ ही कबड्डी की परंपराओं और सांस्कृतिक महत्व का सम्मान भी करती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।