रेलवे ने पंजाब को दी बड़ी सौगात, राजपुरा-मोहाली नई रेल लाइन बनेगी, वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी
नई दिल्ली : रेलवे ने पंजाब में राजपुरा से माेहाली तक 18 किलाेमीटर की एक नयी रेल लाइन बिछाने तथा फिराेजपुर छावनी और दिल्ली के बीच एक नयी वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा शुरू करने की आज घाेषणा की। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और…

नई दिल्ली : रेलवे ने पंजाब में राजपुरा से माेहाली तक 18 किलाेमीटर की एक नयी रेल लाइन बिछाने तथा फिराेजपुर छावनी और दिल्ली के बीच एक नयी वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा शुरू करने की आज घाेषणा की।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंगलवार को यहां रेल भवन में घाेषणा की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब को रेलवे क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। सरकार ने राजपुरा-मोहाली नई रेल लाइन को मंजूरी देने और फिरोजपुर कैंट–दिल्ली मार्ग पर नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी दी है।
रेलमंत्री ने बताया कि करीब 443 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह 18 किलोमीटर लंबी रेल लाइन पंजाब की 50 वर्ष पुरानी मांग को पूरा करेगी। इससे मालवा क्षेत्र के सभी 13 जिलों को राज्य की राजधानी चंडीगढ़ से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। अब तक लुधियाना से चंडीगढ़ पहुंचने के लिए अंबाला होकर जाना पड़ता था, जिससे लगभग 66 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। नई लाइन से इस दूरी और समय दोनों की बचत होगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना के लिए सबसे कम कृषि भूमि अधिग्रहण की जरूरत होगी, जिससे किसानों पर न्यूनतम असर पड़ेगा। इससे औद्योगिक एवं कृषि उत्पादों की आवाजाही तेज होगी, राजपुरा तापविद्युत संयंत्र जैसी इकाइयों को परिवहन में राहत मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यह मार्ग गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब, शेख अहमद सिरहिंदी की दरगाह और संगोल संग्रहालय जैसे स्थलों को भी जोड़ेगा।
वैष्णव ने कहा कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस फिरोजपुर कैंट–भटिंडा–पटियाला होते हुए दिल्ली तक चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन (बुधवार को छोड़कर) 486 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 40 मिनट में पूरी करेगी।
रेल मंत्री ने बताया कि 2009-14 में पंजाब के लिए औसतन 225 करोड़ रुपये सालाना निवेश होता था, जबकि 2025-26 में यह बढ़कर 5,421 करोड़ रुपये हो गया है। 2014 के बाद से अब तक 382 किमी नई पटरियां बिछाई गईं, 1,634 किमी मार्ग का विद्युतीकरण किया गया और 409 रेल फ्लाईओवर एवं अंडरब्रिज बनाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि दीपावली और छठ पर्व के दौरान इस वर्ष रिकॉर्ड 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 4,300 अधिक हैं। यात्री दबाव को देखते हुए 150 अनारक्षित ट्रेनें तैयार रखी गई हैं और 50 और ट्रेनों की घोषणा जल्द की जाएगी।
रेल मंत्री ने दावा किया कि अब देश के 70 रेल मंडलों में से 29 मंडलों ने 90 प्रतिशत से अधिक समयपालन दर्ज किया है, जिनमें कुछ की समयपालन दर 98 प्रतिशत तक है। यह बेहतर बुनियादी ढांचे और सुगम संचालन के कारण संभव हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
