द इंडियन व्यू

रेल मंत्री ने नवादा और पावापुरी को जोड़ने वाली नई रेल लाइन को दी मंजूरी

नई दिल्ली : बिहार में रेल नेटवर्क को और मज़बूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नवादा–पावापुरी को जोड़ने वाली नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह रेल लाइन 25.10…

Ragwendra P Singh
September 30, 2025
2 min read
रेल मंत्री ने नवादा और पावापुरी को जोड़ने वाली नई रेल लाइन को दी मंजूरी

नई दिल्ली : बिहार में रेल नेटवर्क को और मज़बूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नवादा–पावापुरी को जोड़ने वाली नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह रेल लाइन 25.10 किलोमीटर लंबी होगी और इसके निर्माण पर लगभग 492.14 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। यह स्वीकृति भारतीय रेल की नई लाइन परियोजनाओं के लिए बनाए गए अम्ब्रेला वर्क्स 2024-25 के तहत दी गई है।

रेल मंत्रालय के अनुसार इस परियोजना के पूरा होने से नवादा को पावापुरी तक सीधा रेल संपर्क मिलेगा। पावापुरी एक प्रमुख जैन तीर्थस्थल है, जहां हर साल हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस परियोजना के पूरा होने से यहां सड़क के साथ-साथ रेल से भी आसानी से पहुंचा जा सकेगा। इससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुविधाजनक होगी और सड़क यातायात का दबाव भी घटेगा। इतना ही नहीं पारसनाथ व जल मंदिर की यात्रा भी सुविधाजनक होगी।

नई रेल लाइन से जैन सर्किट में धार्मिक पर्यटन को नया प्रोत्साहन मिलेगा। नवादा–नालंदा–राजगीर क्षेत्र की यात्रा का समय कम हो जाएगा और राजगीर व बिहार शरीफ से कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके साथ ही नवादा क्षेत्र को नालंदा और प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ा जाएगा। परियोजना से कादिरगंज के पारंपरिक रेशमी उद्योग को बड़े बाज़ार तक पहुंचने में मदद मिलेगी और भागलपुर तक व्यापार को नई गति मिलेगी।

यह रेल परियोजना केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि शैक्षिक, औद्योगिक और सामाजिक-आर्थिक विकास की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगी। नालंदा विश्वविद्यालय और बोधगया जैसे शिक्षा और सांस्कृतिक केंद्रों तक पहुंच आसान होगी। इसके निर्माण के दौरान स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसर मिलेंगे और पूरा होने के बाद उद्योग-व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही यह पहल रजौली में प्रस्तावित 2000 मेगावाट परमाणु ऊर्जा संयंत्र सहित क्षेत्रीय विकास की अन्य योजनाओं को भी गति देगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…