द इंडियन व्यू

रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रियों के साथ ‘झालमुड़ी’ और ‘रसगुल्ला’ के साथ मनाया भाजपा की जीत का जश्न

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में पश्चिम बंगाल सहित विधानसभा चुनावों के पार्टी पक्ष में आ रहे रुझानों के दौरान आज ‘झालमुड़ी’ और ‘रसगुल्ला’ के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का…

Ragwendra P Singh
May 4, 2026
2 min read
रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रियों के साथ ‘झालमुड़ी’ और ‘रसगुल्ला’ के साथ मनाया भाजपा की जीत का जश्न

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में पश्चिम बंगाल सहित विधानसभा चुनावों के पार्टी पक्ष में आ रहे रुझानों के दौरान आज ‘झालमुड़ी’ और ‘रसगुल्ला’ के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद, लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा और समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने साथी मंत्रियों को ‘झालमुड़ी’ और ‘रसगुल्ला’ खिला कर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का जश्न मनाया।

 

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की झालमुड़ी, रसगुल्ले की मिठास और भाजपा की जीत जश्न मुख्यमंत्री और अपने सहयोगियों के साथ मनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमने यह ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। यह जीत उनके दूरदर्शी मार्गदर्शन और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। सूद ने कहा कि यह विजय जनता के विश्वास, समर्पण और विकास के संकल्प की जीत है।

 

लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों ने इंडी गठबंधन की हकीकत देश के सामने रख दी है। बंगाल की जनता ने हिंसा, अराजकता और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार दिया है। यह जनादेश विकास, स्थिरता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व पर अटूट विश्वास का प्रमाण है।

 

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि बंगाल के लोग बेहद बहादुर और सूझबूझ वाले हैं। वे कभी भी जल्दबाजी में फैसला नहीं लेते, बल्कि सोच-समझकर निर्णय करते हैं और इस बार भी उन्होंने वही किया है। बंगाल की जनता जानती है कि राज्य के विकास और स्थिरता के लिए भाजपा ही एक सार्थक विकल्प है और वही असली बदलाव ला सकती है। उन्होंने कहा कि यहां के जो हालात बिगड़े हुए हैं, उन्हें सुधारने का भरोसा अब भाजपा की सरकार से है।

 

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि सनातन विरोधियों की पराजय हुई, जनादेश स्पष्ट है कि हिंदुओं का अपमान करके कोई सत्ता में नहीं रह पाएगा।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…