द इंडियन व्यू

रूसी समुद्री बोर्ड के अध्यक्ष ने की डोभाल से मुलाकात

नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति के सहयोगी और रूसी समुद्री बोर्ड के अध्यक्ष निकोले पेत्रुशेव भारत यात्रा पर हैं। उन्होंने आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और भारत के राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक वाइस एडमिरल…

Ragwendra P Singh
November 17, 2025
1 min read
रूसी समुद्री बोर्ड के अध्यक्ष ने की डोभाल से मुलाकात

नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति के सहयोगी और रूसी समुद्री बोर्ड के अध्यक्ष निकोले पेत्रुशेव भारत यात्रा पर हैं। उन्होंने आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और भारत के राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता के साथ बातचीत की।रुसी दूतावास ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। दूतावास की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि समुद्री सहयोग पर रूस-भारत परामर्श आज नई दिल्ली में होगा।दूसरी ओर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की मास्को में मुलाकात प्रस्तावित है। दोनों पक्ष इस दौरान द्विपक्षीय सहयोग, चल रहे राजनयिक संबंधों और भारत एवं रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने के उद्देश्य से आगामी राजनीतिक पहलों की विस्तृत समीक्षा कर सकते हैं।शुक्रवार को रूसी विदेश मंत्रालय ने एक्स पोस्ट में बैठक की घोषणा की। इसमें कहा गया कि विदेश मंत्री लावरोव अपने भारतीय समकक्ष डॉ. जयशंकर से मास्को में मुलाकात करेंगे। दोनों मंत्री आगामी राजनीतिक संपर्कों, प्रमुख द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।उल्लेखनीय है कि अगले महीने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा संभव है। यह उनकी 2021 के बाद पहली भारत यात्रा होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…