रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत पहुंचे, प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता आज
नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। पुतिन का विमान रात करीब तीन बजे नई दिल्ली पहुंचा। हवाई अड्डे पर विदेश राज्यमंत्री केवी सिंह ने उनका स्वागत…

नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। पुतिन का विमान रात करीब तीन बजे नई दिल्ली पहुंचा। हवाई अड्डे पर विदेश राज्यमंत्री केवी सिंह ने उनका स्वागत किया। रेड कार्पेट और गार्ड ऑफ ऑनर के बाद पुतिन का काफिला एयरपोर्ट से रवाना हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ आज उनकी द्विपक्षीय वार्ता होगी। रूस के राष्ट्रपति राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौर्या शेरटन होटल में ठहरेंगे।ब्रिक्स दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठन है। फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रूस के बाहर हो रहे किसी वैश्विक आयोजन में यह पुतिन की पहली व्यक्तिगत भागीदारी है। द्विपक्षीय वार्ता में एसयू-57 फाइटर जेट और अपडेटेड ब्रह्मोस समेत कई रक्षा समझौतों पर चर्चा हो सकती है। भारत आ रहे विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी ब्रिक्स सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यात्रा और प्रधानमंत्री मोदी की वार्ता के नतीजे अस्थिर वैश्विक हालात खासकर पश्चिम एशिया और यूक्रेन युद्ध के बीच ब्रिक्स देशों में सहयोग पर असर डालेंगे। मोदी-शी और मोदी-पुतिन की बैठकों पर दुनियाभर की निगाहें हैं क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों से परेशान देश चीन-भारत के बीच का तनाव खत्म होते देखना चाहते हैं।ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव और रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव भी नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 सितंबर की दोपहर दिल्ली पहुंचेंगे। ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन का आयोजन इस वर्ष भारत में हो रहा है।ब्रिक्स देशों में कौन-कौनब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के अलावा ब्रिक्स देशों में वर्ष 2024 में पांच और देश- मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जुड़े। 2025 में इंडोनेशिया को भी इस समूह से जोड़ा गया। ऐसे में 11 देशों के इस समूह के प्रतिनिधि भारत की राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
