द इंडियन व्यू

रिजिजू ने माना छात्रों की चिंता जायज, जंतर-मंतर से उभरे युवा नेतृत्व पर सवाल उठाए

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन और उससे उभरे युवा नेतृत्व को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक इंटरव्यू में कहा कि छात्रों की चिंताएं जायज हैं और उनसे बातचीत की जानी चाहिए। हालांकि,…

Ragwendra P Singh
August 18, 2026
2 min read
रिजिजू ने माना छात्रों की चिंता जायज, जंतर-मंतर से उभरे युवा नेतृत्व पर सवाल उठाए

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन और उससे उभरे युवा नेतृत्व को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक इंटरव्यू में कहा कि छात्रों की चिंताएं जायज हैं और उनसे बातचीत की जानी चाहिए। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और कुछ अन्य राजनीतिक दल छात्रों के मुद्दे को अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।रिजिजू ने कहा कि महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं, ऐसे में उनके छात्र आंदोलन का हिस्सा बनने पर सवाल उठता है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ संवाद किया जा सकता है, क्योंकि उनमें जोश और ऊर्जा होती है। लेकिन राजनीतिक दल अगर छात्रों के पीछे छिपकर अपना राजनीतिक हित साधने की कोशिश करें तो यह सही नहीं है।यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा जेन जी यानी नई युवा पीढ़ी से जुड़ने में पीछे रह गई है, रिजिजू ने इससे इनकार किया। उन्होंने कहा कि युवाओं से जुड़ाव में कोई कमी नहीं है। उनके मुताबिक, युवा हमारे अपने बच्चे हैं और भारतीय तथा एशियाई समाज में परिवार के बीच मजबूत संबंध होते हैं।रिजिजू ने कहा कि नई पीढ़ी की बातों और मांगों को सिर्फ खारिज करने के बजाय उन्हें सुनना और अपनी बात भी समझाना जरूरी है। उन्होंने जोर दिया कि युवाओं और सरकार के बीच लगातार संवाद होना चाहिए। उनके मुताबिक, अगर युवाओं को लगातार केवल मांगें करने के लिए उकसाया जाएगा, तो दूरी कम करने में समय लगेगा। इसलिए समाधान का रास्ता बातचीत और आपसी समझ से ही निकलेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…