द इंडियन व्यू

राहुल द्रविड़ को 53वें जन्मदिन पर बीसीसीआई और खिलाड़ियों ने दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ रविवार (11 जनवरी) को 53 वर्ष के हो गए हैं। आज के दिन साल 1973 में उनका जन्म हुआ था। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड…

Ragwendra P Singh
January 11, 2026
3 min read
राहुल द्रविड़ को 53वें जन्मदिन पर बीसीसीआई और खिलाड़ियों ने दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ रविवार (11 जनवरी) को 53 वर्ष के हो गए हैं। आज के दिन साल 1973 में उनका जन्म हुआ था। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और पूर्व क्रिकेटरों ने इस महान खिलाड़ी को शुभकामनाएं दीं।

 

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “509 अंतरराष्ट्रीय मैच, 24,208 अंतरराष्ट्रीय रन और 48 अंतरराष्ट्रीय शतक। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के विजेता मुख्य कोच, भारतीय क्रिकेट के महान राहुल द्रविड़ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

 

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने लिखा, “भारतीय क्रिकेट के सच्चे स्तंभ और ईमानदारी, अनुशासन व उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रतीक राहुल द्रविड़ को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आने वाला वर्ष उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, खुशी और निरंतर सफलता प्रदान करे।”

 

पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी द्रविड़ को बधाई देते हुए कहा, “हैप्पी बर्थडे राहुल भाई। आपका शांत स्वभाव, क्लास और क्रिकेटिंग माइंड ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। आपका दिन शानदार हो।”

 

पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने एक्स पर लिखा कि भारतीय क्रिकेट की दीवार राहुल द्रविड़ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके साथ खेलना हर खिलाड़ी के लिए सौभाग्य की बात थी। दबाव के क्षणों में क्रीज और ड्रेसिंग रूम में उनकी शांत मौजूदगी हम सभी को आत्मविश्वास देती थी। उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और उस खेल में निरंतर योगदान की शुभकामनाएं, जिससे वे बेहद प्यार करते हैं।

 

‘द वॉल’ के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ का योगदान केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहा। चुनौतीपूर्ण विदेशी दौरों में भारतीय बल्लेबाजी क्रम को संभालने से लेकर मुख्य कोच के रूप में अगली पीढ़ी को दिशा देने तक उन्होंने भारतीय क्रिकेट पर अमिट छाप छोड़ी है। इस महान बल्लेबाज ने भारतीय टीम के लिए 164 टेस्ट मैच खेले और 13,288 रन बनाए। इस प्रारूप में उनके नाम 36 शतक और 63 अर्धशतक हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 270 रहा। वनडे क्रिकेट में द्रविड़ ने 344 मैचों में 39.16 के औसत से 10,889 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 83 अर्धशतक जड़े। उन्होंने भारत के लिए एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 31 रन बनाए। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में द्रविड़ ने खेलते हुए 89 मैचों में 28.23 के औसत से 2,174 रन बनाए, जिसमें 11 अर्धशतक शामिल रहे।

 

अपने खेल करियर के बाद कोचिंग में भी द्रविड़ ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। उनके मार्गदर्शन में भारत ने 2018 आईसीसी अंडर-19 विश्व कप और 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीता। इसके अलावा भारतीय टीम 2023 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल तक पहुंची।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…