राहुल गांधी से मिलने के बाद भी शशि थरूर में असंतोष, पार्टी में अपनी भूमिका स्पष्ट करने की उठाई थी मांग
कांग्रेस सांसद शशि थरूर और पार्टी अलाकमान के बीच तनाव की स्थिति है. राहुल गांधी से मिलने के बाद भी थरूर को संतुष्ट नहीं हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थरूर की शिकायतों का अब तक समाधान नहीं हो पाया है. कांग्रेस सांसद शशि…

कांग्रेस सांसद शशि थरूर और पार्टी अलाकमान के बीच तनाव की स्थिति है. राहुल गांधी से मिलने के बाद भी थरूर को संतुष्ट नहीं हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थरूर की शिकायतों का अब तक समाधान नहीं हो पाया है.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर और कांग्रेस आलाकमान के बीच खींचतान जारी है. हाल में उन्होंने नई दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थरूर की शिकायतों का समाधान नहीं हुआ. उन्होने राहुल गांधी से पार्टी में अपनी भूमिका के बारे में भी सवाल किया. उन्होंने राहुल गांधी से पार्टी में खुद को दरकिनार करने का भी मुद्दा उठाया. बैठक में राहुल गांधी की ओर से थरूर को कोई खास आश्वासन नहीं मिला है.
संसद में भी नजरअंदाज किए जाने से नाराज
थरूर ने राहुल के सामने ये भी मुद्दा उठाया कि उन्हें संसद में बड़े मुद्दों पर बोलने के अवसर बहुत कम दिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व को संभाल सकते हैं पर पार्टी उन्हें नेतृत्व ही नहीं दे रही है. उन्होंने राहुल गांधी से ये भी जानने की कोशिश की थी क्या पार्टी उन्हें राज्य में कैडर को मजबूत करने और पार्टी का जनाधार बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपेगी, लेकिन राहुल गांधी ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया.
थरूर के बयान से AICC नाराज
बता दें, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी यानी (AICC) थरूर के हालिया बयानों और लेखों से नाराज चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा और डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात को लेकर थरूर के विचार पार्टी की आधिकारिक लाइन से अगल हो गई थी. उन्होंने पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात की सराहना की थी. थरूर ने हाल ही में केरल की लेफ्ट सरकार की औद्योगिक नीतियों की भी तारीफ की थी. केरल की प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने थरूर के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जाहिर की थी.
पीएम मोदी-ट्रंप की मुलाकात की तारीफ करने का दिया ये तर्क
कांग्रेस नेता थरूर ने हाल ही में पीएम मोदी और ट्रंप की मीटिंग की तारीफ की थी. तारीफ करने के पीछे थरूर ने तर्क दिया था कि मैं एक भारतीय के रूप में इस मुलाकात की सराहना करता हूं. राष्ट्र हित को ध्यान में रखकर मैं ये बात कर रहा हूं. मेरा मानना है कि हर वक्त हमें पार्टी के हित के बारे में ही बात नहीं करना चाहिए. मैं पार्टी प्रवक्ता नहीं हूं. तिरुवनंतपुरम के लोगों का मैं संसद में प्रतिनिधित्व करता हूं. मैंने जनप्रतिनिधि के तौर पर उनकी तारीफ की है.Read More
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
