द इंडियन व्यू

राहुल गांधी रोज झूठ का बनाते हैं नया पहाड़ः धर्मेन्द्र प्रधान

नई दिल्ली : विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध और 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट चोरी के आरोप में संसद से चुनाव आयोग तक सोमवार को मार्च निकाला। इसको लेकर भारतीय…

Ragwendra P Singh
August 11, 2025
2 min read
राहुल गांधी रोज झूठ का बनाते हैं नया पहाड़ः धर्मेन्द्र प्रधान

नई दिल्ली : विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध और 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट चोरी के आरोप में संसद से चुनाव आयोग तक सोमवार को मार्च निकाला। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्ष पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने इंडी गठबंधन और राहुल गांधी पर संविधान की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग, विशेषकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी हर रोज झूठ का नया पहाड़ बनाते हैं। देश देख रहा है कि सबसे ज्यादा संविधान विरोधी काम अगर कोई कर रहा है, तो उसके सरगना भी राहुल गांधी ही हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस जीत जाती है तो सब ठीक रहता है और अगर हार जाती है तो कहती है कि सब जगह भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया आज दुनिया में सिद्ध व्यवस्था बन चुकी है। एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है। हर राज्य में राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव आयोग की एक नियमित प्रक्रिया है कि मतदाता सूची को व्यवस्थित करने के लिए वो लगातार काम करता है।

कांग्रेस पहले ईवीएम पर झूठ फैलाती हैै, कभी महाराष्ट्र का मुद्दा उठाती है, कभी हरियाणा की बात उठाती है यानी हर रोज झूठ का एक नया पहाड़ बनाती है। वर्ष 2014, 2019 और 2024 में लोकसभा चुनाव और अनेक राज्यों में निरंतर पराजय के कारण कांग्रेस दिवालियापन की स्थिति में पहुंच चुकी है।

प्रधान ने कहा कि पिछले 2-3 दिनों में जो वाद-विवाद हुआ, उसपर भारतीय मीडिया ने फैक्ट चेक करके राहुल गांधी के हर एक झूठ का प्रमाण के आधार पर बेनकाब किया है। कांग्रेस और विपक्ष के पास केवल वोटबैंक की राजनीति ही बची है। घुसपैठियों को मतदाता बनाकर वो अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं। जिन लोगों को तकनीक या चुनाव आयोग की प्रक्रियाओं की बुनियादी समझ नहीं है, उनके पास वोट बैंक की राजनीति के अलावा कुछ नहीं बचा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…