राहुल गांधी पर भाजपा का हमला, कहा- ‘मोहब्बत की दुकान’ में चल रहा है भ्रष्टाचार का कारोबार
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) ने भर्ती घोटालों को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की कथित ‘मोहब्बत की दुकान’ में भ्रष्टाचार का कारोबार चल रहा है और पार्टी…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) ने भर्ती घोटालों को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की कथित ‘मोहब्बत की दुकान’ में भ्रष्टाचार का कारोबार चल रहा है और पार्टी नेताओं से जुड़े मामलों पर राहुल गांधी चुप्पी साधे हुए हैं।मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि राहुल गांधी एक ओर देश के युवाओं, छात्रों और बेरोजगारी के मुद्दे पर बात करते हैं, लेकिन जब उनकी ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के गंभीर आरोप लगते हैं तो उनकी आवाज क्यों नहीं उठती।उन्होंने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के निजी सहायक से जुड़े मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि परीक्षा घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के दौरान पूर्व और वर्तमान पी ए से जुड़ी संपत्तियों की जांच हुई। स्वराज ने दावा किया कि बरामद संपत्तियां ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं अधिक हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस सरकारों की भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल बताया।भाजपा सांसद ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व ओएसडी की भर्ती घोटाले के मामले में गिरफ्तारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन परीक्षा में पेपर लीक से जुड़े इस मामले ने भर्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।बांसुरी स्वराज ने हिमाचल प्रदेश में आउटसोर्स भर्ती को लेकर सामने आए कथित कमीशनखोरी के मामले का भी उल्लेख किया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राजनीतिक संरक्षण और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप सामने आते हैं, तो राहुल गांधी इस पर चुप क्यों रहते हैं।उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि जब वह युवाओं के भविष्य और बेरोजगारी की बात करते हैं, तो अपनी ही पार्टी के नेताओं से जुड़े भर्ती घोटालों और कथित राजनीतिक संरक्षण के आरोपों पर जवाब क्यों नहीं देते।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
