द इंडियन व्यू

राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया छात्रों की जीत, बोले- प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता कर इसे छात्रों की जीत बताया। उन्होंने अपने छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर कहा कि उनका…

Ragwendra P Singh
July 25, 2026
2 min read
राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया छात्रों की जीत, बोले- प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता कर इसे छात्रों की जीत बताया। उन्होंने अपने छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर कहा कि उनका कार्यक्रम जारी रहेगा और हम लंबे समय से उठाए जा रहे मुद्दों को वे आगे भी उठाते रहेंगे।

 

राहुल गांधी ने आज दूसरी बार पत्रकार वार्ता करते हुए कहा देश की शिक्षा व्यवस्था की कभी दुनिया में तारीफ होती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से इस पर कब्जा किया जा रहा है। अब सरकार को शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे। राहुल ने छात्रों की दो और मांगों को दोहराते हुए कहा कि छात्रों पर बर्बरता करने वालों पर कड़ा एक्शन होना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सभी छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।

 

राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य छात्रों के आंदोलन को पूरे दिल से समर्थन देना था और हमने यह किया है। हम यहां भारत के छात्रों की रक्षा करने और भारत के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हैं। यह लड़ाई अतीत और भविष्य के बीच है।

 

राहुल गांधी ने छात्रों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी तरफ से जो भी समर्थन चाहिए, वह देने के लिए तैयार हैं। हमारा छात्रों की गूंज कार्यक्रम जारी रहेगा और हम लंबे समय से उठाए जा रहे मुद्दों को आगे भी उठाते रहेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…