द इंडियन व्यू

राहुल गांधी को चुनाव आयोग पर आरोप लगाने की बजाय पक्ष रखना चाहिए : रामदास आठवले

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के…

Ragwendra P Singh
August 7, 2025
2 min read
राहुल गांधी को चुनाव आयोग पर आरोप लगाने की बजाय पक्ष रखना चाहिए : रामदास आठवले

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एसआईआर पर लगाए गए आरोपों में कोई दम नहीं है।

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि चुनाव आयोग राहुल गांधी को बुला रहा है, लेकिन वो जा नहीं रहे हैं। उनके साथ पूरा विपक्ष सदन की कार्यवाही में बाधा डाल रहा है, जो अच्छी बात नहीं है। उन्हें चुनाव आयोग जाकर अपना पक्ष रखना चाहिए। चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और उसे संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। उसका सरकार से कोई संबंध नहीं है।

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने आईएएनएस से बात करते हुए आगे कहा कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी के आरोपों में कोई तथ्य नहीं है। मतदाता सूची चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में तैयार की जाती है। उन्हें यह तय करने का अधिकार है कि कौन से दस्तावेज पेश किए जाएं।

भारत पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर आठवले ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। पीएम मोदी और ट्रंप के बीच भी आपसी समझ बेहतर है। अगर उन्होंने अतिरिक्त टैरिफ लगाया है तो यह उनके देश का मामला है। लेकिन, पीएम मोदी ने कहा है कि वे जो भी टैरिफ लगाएंगे, हम उसके लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया के तहत काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया की शीर्ष चार अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। हम कुछ ही समय में तीसरी अग्रणी अर्थव्यवस्था होंगे। मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी वास्तव में किसानों के कल्याण की परवाह करते हैं। हाल ही में देश भर के किसानों के खातों में पैसा भेजा गया है। जब किसान सशक्त होंगे तो भारत सशक्त होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…