राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों में कोई सच्चाई नहींः भाजपा
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। राव ने कहा कि कांग्रेस के सहयोगी दलों ने ही…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। राव ने कहा कि कांग्रेस के सहयोगी दलों ने ही संबंधित राज्यों में उसका सफाया कर दिया है। क्या कांग्रेस इन सहयोगी दलों को 'वोट चोर' कहने की हिम्मत करेंगे?
भाजपा के वरिष्ठ नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस के संदर्भ में 1984 से 2014 तक के चुनावी रुझानों और नतीजों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 1984 में अपने सर्वोच्च प्रदर्शन 404 सीटों से गिरकर 2014 में केवल 44 सीटों पर आ गई। वर्ष 2014 में कांग्रेस के वोट 49.1 प्रतिशत से घटकर 19.5 प्रतिशत हो गए। इस घटते वोट प्रतिशत की जिम्मेदार खुद कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों के नेता हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस भारी वोट हानि का कारण बनने वाले पहले व्यक्ति पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह हैं। क्या राहुल गांधी उन्हें 'वोट चोर' कहने की हिम्मत करेंगे? फिर कई नेता विभिन्न राज्यों में, चाहे वह उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव और मायावती हों, बिहार में लालू यादव हों, तमिलनाडु में स्टालिन और करुणानिधि हों, पश्चिम बंगाल में ज्योति बसु और ममता बनर्जी हों- इन सभी ने अपने-अपने राज्यों के राजनीतिक मानचित्र से कांग्रेस का सफाया कर दिया है।
राव ने कहा कि क्या राहुल इन दलों के नेताओं को वोट चोर कहने की हिम्मत करेंगे। सिर्फ दोष मढ़ने का काम राहुल कर रहे हैं जिसको जनता बखूबी समझती है। भाजपा नेता राव ने कहा कि कांग्रेस ने अपने पतन का पूरा दोष भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर मढ़ दिया है, जो कि गलत है। कांग्रेस यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण कांग्रेस के वोटों में गिरावट आई है। ये पूरी तरह से झूठे और कपटपूर्ण आरोप हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
