राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव : पप्पू यादव
नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी की जीत की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि संवैधानिक दायित्वों और लोकतांत्रिक मूल्यों…

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी की जीत की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि संवैधानिक दायित्वों और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाना है तो सभी दलों को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को वोट देना चाहिए।
पप्पू यादव ने सोमवार को आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, उपराष्ट्रपति चुनाव में सभी पार्टी के अपने अधिकार हैं। मुझे लगता है कि इस चुनाव में बेहतर करने का समय है। वह एक विद्वान और पूर्व न्यायाधीश हैं और मेरा मानना है कि पार्टी से ऊपर उठकर सबके हित में न्याय करेंगे। संवैधानिक दायित्वों और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाना है तो सभी दलों को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को वोट देना चाहिए।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं पर पप्पू यादव ने कहा, इस बात का फैसला प्रभारी और पार्टी के अध्यक्ष को करना है। कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी ने समाज में एक उम्मीद और विश्वास जगाने का काम किया है। मेरा मानना है कि बिहार अब बदलाव की ओर बढ़ गया है। बिहार की जनता राहुल गांधी के विचारों और संघर्षों के साथ खड़ी है। मुझे लगता है कि बिहार ही देश को दिशा देने का काम करेगा। इस बार बिहार में बदलाव आएगा और बिहार विरोधी, युवा विरोधी तथा गरीब विरोधी सरकार को समाप्त करने का काम करेगी।
उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस के लिए हमेशा से ही विचारधारा और मुद्दे महत्वपूर्ण होते हैं। पार्टी के लिए इससे बड़ा और कुछ नहीं होता है। कांग्रेस हमेशा सामने के लक्ष्य को देखकर काम करती है और आज कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए सबसे बड़ा मुद्दा एनडीए है। राहुल गांधी के लिए सीटें मायने नहीं रखती हैं बल्कि उनका उद्देश्य इंडिया गठबंधन को मजबूत करना है।
बिहार में कांग्रेस की भूमिका के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा, कांग्रेस बिहार में छोटे या बड़े भाई की भूमिका में नहीं है, बल्कि सब लोग एक साथ काम कर रहे हैं। वर्तमान में हम सबका विश्वास बढ़ रहा है और हमारे कुनबे में भी इजाफा हो रहा है। हेमंत सोरेन के आने से महागठबंधन के वोटों में इजाफा होगा। मुझे लगता है कि हमारी पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में उनके विचारों को अपनाते हुए चुनाव लड़ेगी। राहुल गांधी के हाथ में ही देश सुरक्षित रहेगा और जो संघर्ष उन्होंने किया है, वो सराहनीय है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
