द इंडियन व्यू

राहुल गांधी के ओबीसी वाले बयान पर भाजपा हमलावर, कांग्रेस पार्टी को बताया सबसे भ्रष्ट पार्टी

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ओबीसी को लेकर दिए बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कड़ी आलोचना करते हुए कांग्रेस…

Ragwendra P Singh
July 26, 2025
2 min read
राहुल गांधी के ओबीसी वाले बयान पर भाजपा हमलावर, कांग्रेस पार्टी को बताया सबसे भ्रष्ट पार्टी

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ओबीसी को लेकर दिए बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कड़ी आलोचना करते हुए कांग्रेस को सबसे भ्रष्ट पार्टी बताया। गौरव भाटिया ने भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि सबसे भ्रष्ट पार्टी ने कल ओबीसी समाज पर एक सम्मेलन आयोजित किया। राहुल गांधी ने खुद हमेशा ओबीसी समाज और प्रधानमंत्री, जो ओबीसी समाज से आते हैं, का अपमान किया। उनपर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप हैं और वह जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सम्मेलन में कहा कि आपके आदर्श यहां बैठे हैं। राहुल गांधी के अनुसार वह आदर्श सिद्धारमैया हैं, जिन पर मुदा घोटाले का आरोप है। भूपेश बघेल और उनके बेटे पर कई घोटालों का आरोप है। केन्द्र सरकार ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प लिया है, लेकिन राहुल गांधी कहते हैं कि जो भ्रष्ट हैं, उनमें नेता बनने के गुण हैं। राहुल गांधी भ्रष्टाचार करने वाले को अपना आर्दश मानते हैं। गांधी परिवार नकली है, ये लोग भ्रष्टाचार करते हैं।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने तालकटोरा स्टेडियम में ओबीसी समाज को लेकर एक सम्मेलन किया जिसमें राहुल गांधी ने माना कि ओबीसी के हितों की उतनी रक्षा वह नहीं कर पाये जितनी उन्हें करनी चाहिए थी। ओबीसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना न करवा पाना मेरी गलती है, जिसे अब मैं सुधारना चाहता हूं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…