द इंडियन व्यू

राहुल गांधी के आरोपों पर बोले सुधांशु त्रिवेदी- 'यह उनकी असफल लॉन्चिंग की छटपटाहट है'

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया है। सुधांशु त्रिवेदी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी की लगातार असफल लॉन्चिंग के प्रयास…

Ragwendra P Singh
August 10, 2025
2 min read
राहुल गांधी के आरोपों पर बोले सुधांशु त्रिवेदी- 'यह उनकी असफल लॉन्चिंग की छटपटाहट है'

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया है। सुधांशु त्रिवेदी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी की लगातार असफल लॉन्चिंग के प्रयास में यह छटपटाहट एक और कोशिश है। भाजपा प्रवक्ता ने चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोपों को गलत ठहराया और कहा कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की मर्यादा को तार-तार किया है।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर कथित रूप से वोट चोरी करने के आरोप लगाए थे। इस पर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी सवाल उठा रहे हैं कि राहुल गांधी ने एक लाख फर्जी वोटर्स की बात कही, अगर यह चुनाव आयोग का डेटा नहीं है, तो उन्हें उन 1 लाख वोटर्स की जानकारी कहां से मिली।

उन्होंने पूछा, राहुल गांधी सिर्फ एक ही सीट को लेकर इतने सेलेक्टिव क्यों हो गए हैं? वह बेंगलुरु सेंट्रल की सिर्फ उस सीट को दिखा रहे हैं, जहां भाजपा आगे थी। उन्होंने चामराजपेट और शिवाजीनगर सीटों के बारे में बात क्यों नहीं की, जहां कांग्रेस को 60 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले थे?

सुधांशु ने सवाल उठाते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, फिर भी मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं कर रहे हैं? कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्यों प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की? भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि शायद मल्लिकार्जुन खड़गे इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर रहे, क्योंकि उन्हें हकीकत पता है।

इस बीच, सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाए कि विदेशी घुसपैठियों की तरफ से विपक्षी दलों द्वारा भारत के लोकतंत्र पर डाका डालने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस और विपक्षी दल भारत विरोधी विदेशी शक्तियों के साथ हॉबनोबिंग के शक के दायरे में पहले से हैं। राहुल गांधी के विदेश में भारत विरोधी एनजीओ और नेताओं से मिलने के प्रमाण पहले से हैं। वह मार्च 2023 में विदेश से सीधे भारत में हस्तक्षेप की गुहार लगाते हुए भी नजर आए थे। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इससे देश को सचेत और सावधान रहने की जरूरत है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…