राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर प्रदीप भंडारी बोले, उनका ध्यान देश पर नहीं
नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मलेशिया दौरे को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर पार्टी करने के लिए जाने…

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मलेशिया दौरे को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर पार्टी करने के लिए जाने जाते हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर पार्टी करने के लिए जाने जाते हैं। उनका ध्यान भारत में नहीं, बल्कि विदेशों में है। यही वजह है कि वह भारतीय अर्थव्यवस्था को मृत अर्थव्यवस्था कहते हैं। जब पंजाब के लोगों खासकर बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े होने की बात आती है तो उनके जैसे विपक्षी नेता वहां नहीं जाते, बल्कि मलेशिया चले जाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा में विश्वास करते हैं। जल्द पंजाब में जाने वाले हैं। वह किसानों की समस्या जानेंगे। कुछ दिन पहले कृषि मंत्री किसानों के साथ पंजाब जाकर बात कर रहे थे।
प्रदीप भंडारी ने कहा कि देश में दो मॉडल हैं। एक राहुल गांधी का, जो वोट बैंक के साथ खड़े होते हैं, विदेशी धरती पर पार्टी करने जाते हैं। दूसरा मॉडल प्रधानमंत्री का है, जो 24 घंटे 365 दिन सिर्फ देश की जनता को भगवान मानते हुए देश की सेवा करने में विश्वास करते हैं।
प्रदीप भंडारी ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस घुसपैठिया समर्थन पार्टी है। वोट बैंक के लिए रोहिंग्या घुसपैठियों का समर्थन किया है। तृणमूल कांग्रेस के एमएलए के बयान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस बात से बौखलाए हुए हैं कि जमीन उनके नीचे से खिसक चुकी है।
बता दें कि टीएमसी नेता अब्दुर रहीम बख्शी ने भाजपा विधायक शंकर घोष पर निशाना साधते हुए मुंह में तेजाब डालने की धमकी दी है। टीएमसी नेता शंकर घोष के पुराने बयान से खफा दिखे थे, जिसमें उन्होंने बंगाल के 30 लाख प्रवासी मजदूरों के रोहिंग्या या बांग्लादेशी होने का दावा किए था।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार को जनसमर्थन नहीं मिल रहा है, इसलिए वह भाजपा के एमएलए को डराने धमकाने का प्रयास कर रही हैं। बंगाल की जनता की आवाज भाजपा सड़क से लेकर सदन तक उठाती रहेगी। वह खुद जानती हैं कि बंगाल के जनता तृणमूल कांग्रेस के साथ नहीं भाजपा के साथ खड़ी है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि बंगाल के आगामी चुनाव में ममता बनर्जी को अपनी हार दिखाई दे रही है। इसी हार से बचने के लिए वह विपक्षी दलों को डराने का प्रयास कर रही हैं। इस बात से स्पष्ट होता है कि प्रदेश में लोकतंत्र नहीं, गुंडा तंत्र चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
