द इंडियन व्यू

राहुल गांधी का संसद में रवैया सुस्त और गैर-जिम्मेदाराना: भाजपा

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बजट पर चर्चा के दौरान दिए गए तथ्यों को भारतीय जनता पार्टी ने खारिज करते हुए उन्हें गैर-जिम्मेदाराना बताया। बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में…

Ragwendra P Singh
February 11, 2026
2 min read
राहुल गांधी का संसद में रवैया सुस्त और गैर-जिम्मेदाराना: भाजपा

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बजट पर चर्चा के दौरान दिए गए तथ्यों को भारतीय जनता पार्टी ने खारिज करते हुए उन्हें गैर-जिम्मेदाराना बताया। बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी पहले ज़हरीले झूठ फैलाते हैं और फिर विदेश चले जाते हैं। संसदीय कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी का रवैया सुस्त और गैर-जिम्मेदाराना रहा है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में कांग्रेस पार्टी का व्यवहार सड़क पर होने वाले प्रदर्शन जैसा रहा, जो संसद की गरिमा के अनुकूल नहीं है।

 

त्रिवेदी ने यह भी कहा कि उन्होंने देखा कि जब कुछ लोग तख्तियां लेकर ट्रेज़री बेंच की ओर बढ़ रहे थे, तो महिलाओं को ढाल की तरह इस्तेमाल किया गया, जिसकी याद उन्हें शाहीन बाग की घटनाओं से जुड़ी प्रतीत हुई। उन्होंने कहा कि संसद में भाषा की एक मर्यादा होती है, लेकिन अगर आपको सड़कछाप भाषा और सड़कछाप आचरण संसद में देखना हो तो, कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दलों का आचरण देखा जा सकता है।

 

उन्होंने कहा कि संसद का सत्र लोकतंत्र में उच्चतम मानकों के प्रतीक के रूप में माना जाता था। परंतु आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आचरण, भाषा और शैली से राजनीति और संसदीय मर्यादा को निम्नतम स्तरों तक ले जाने का बहुत निंदनीय कार्य हुआ है। उन्होंने एक बार फिर अपनी उसी चिर-परिचित कुंठाग्रस्त शैली में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति ईर्ष्या से ओत-प्रोत अनर्गल और झूठे आरोप बारंबार लगाए।

 

जनरल नरवणे मामले में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जिस पुस्तक को लेकर राहुल गांधी कह रहे थे कि कौन झूठ बोल रहा है? तो पहले उसके प्रकाशक के द्वारा और फिर लेखक के द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण से साफ है कि झूठ राहुल गांधी ही बोल रहे हैं।

 

राहुल गांधी का ये आचरण और किसी भी मर्यादा का पालन न करना दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अब अपनी हार में सुधबुद्ध खो चुकी है और राहुल गांधी होशो-हवाश खो चुके हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…