राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रांत प्रचारक बैठक दिल्ली में 4 से 6 जुलाई तक
नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक प्रांत प्रचारक बैठक 4 से 6 जुलाई तक दिल्ली के केशवकुंज संघ कार्यालय में आयोजित होगी। बैठक में देशभर के संघ पदाधिकारी, प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा और आगामी शताब्दी वर्ष की…

नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक प्रांत प्रचारक बैठक 4 से 6 जुलाई तक दिल्ली के केशवकुंज संघ कार्यालय में आयोजित होगी। बैठक में देशभर के संघ पदाधिकारी, प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा और आगामी शताब्दी वर्ष की योजनाओं पर विचार करेंगे। बैठक में वर्ष 2025-26 की सरसंघचालक की प्रवास योजना, शताब्दी वर्ष की गतिविधियों के क्रियान्वयन और हालिया प्रशिक्षणों की समीक्षा की जाएगी।
संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के अनुसार, यह अखिल भारतीय बैठक 4 से 6 जुलाई तक दिल्ली के केशवकुंज में होगी। इसमें संघ के 11 क्षेत्रों के क्षेत्र प्रचारक एवं सह क्षेत्र प्रचारक और 46 प्रांतों के प्रांत प्रचारक एवं सह प्रांत प्रचारक शामिल होंगे। संघ प्रेरित विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री भी बैठक में भाग लेंगे।
मार्च 2025 में हुई प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद अप्रैल, मई और जून में सम्पन्न हुए प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा तथा आगामी योजनाओं की रूपरेखा तय करने के लिए यह बैठक विशेष महत्व रखती है। बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह एवं अखिल भारतीय कार्य विभागों के प्रमुख, सह प्रमुख और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहेंगे।
प्रांत प्रचारक बैठक संघ की अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली तीन प्रमुख बैठकों में से एक है। संघ इस वर्ष को शताब्दी वर्ष के तौर पर मना रहा है। शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम विजयादशमी 2025 से विजयादशमी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष यह बैठक संघ के शताब्दी वर्ष की पूर्व तैयारी के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
