राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन में केंद्र सरकार ने शहरी विकास से जुड़ी कई नई पहलें शुरू कीं
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने शहरी विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से ‘राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2025’ के समापन सत्र में रविवार को कई नई पहलें शुरू कीं। इस मौके पर केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने…

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने शहरी विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से ‘राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2025’ के समापन सत्र में रविवार को कई नई पहलें शुरू कीं। इस मौके पर केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने ‘आईआईआरएस संकलन’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया।राष्ट्रीय शहरी मामलों के संस्थान में ‘आवास और निवास पर सार्वजनिक नीति केंद्र’ की स्थापना की घोषणा की और उत्तर प्रदेश सरकार, उस्मानिया विश्वविद्यालय, आईआईपीए तथा एआईआईएलएसजी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कराए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत पहाड़ी और हिमालयी शहरों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 1,000 करोड़ रुपये का विशेष फंड बनाने की भी घोषणा की। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के अनुसार, नई दिल्ली में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में ‘विकसित भारत 2047’ के विज़न को आगे बढ़ाने के लिए समावेशी, सक्षम और सुशासित शहरों के निर्माण की दिशा तय की गई।मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कटिकिथाला ने कहा कि प्रधानमंत्री के 50 वैश्विक शहर विकसित करने के लक्ष्य को एक संरचित चैलेंज फ्रेमवर्क के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। भारत अप्रैल 2026 में ब्रिक्स अर्बन फोरम और अर्बन टेक एक्सपो की मेजबानी करेगा। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रो. एस. महेन्द्र देव ने कहा कि शहरीकरण को देश की आर्थिक प्रगति और समावेशी विकास की रणनीति के रूप में देखा जाना चाहिए। तोखन साहू ने कहा कि अब देश गरीबी उन्मूलन के मॉडल से आगे बढ़कर सशक्तिकरण और उद्यमिता के रास्ते पर है। केंद्र, राज्य, शहरी निकायों और निजी क्षेत्र के संयुक्त प्रयासों से ही विकसित भारत का लक्ष्य साकार होगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
