द इंडियन व्यू

राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी पूजा की शानदार छलांग, विश्व अंडर-20 में पदक की उम्मीद

भारत की पूजा ने विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन महिलाओं की ऊंची कूद के फाइनल में जगह बना ली। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी पूजा ने 1.79 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर पदक दौर में प्रवेश किया। सीधे क्वालीफिकेशन…

Ragwendra P Singh
August 8, 2026
2 min read

भारत की पूजा ने विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन महिलाओं की ऊंची कूद के फाइनल में जगह बना ली। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी पूजा ने 1.79 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर पदक दौर में प्रवेश किया।

सीधे क्वालीफिकेशन के लिए 1.84 मीटर का मानक निर्धारित था, लेकिन कोई भी एथलीट इसे पार नहीं कर सकी। ऐसे में 1.79 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाने वाली सभी 12 एथलीट फाइनल में पहुंचीं।

पूजा ने इसी साल हरियाणा की इस युवा एथलीट ने एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.93 मीटर की छलांग लगाकर 14 साल पुराना सीनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था। यह रिकॉर्ड पहले सहाना कुमारी के नाम था। पूजा ने उस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक भी जीता था।

पुरुषों की लंबी कूद में भारत के शाहनवाज खान और आर.सी. जितिन अर्जुनन ने भी फाइनल में जगह बनाई। दोनों खिलाड़ी सीधे क्वालीफिकेशन के लिए निर्धारित 7.75 मीटर का मानक हासिल नहीं कर सके, लेकिन शीर्ष-12 में रहने के कारण पदक दौर में पहुंच गए।

शाहनवाज ने 7.73 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर ग्रुप-ए में चौथा और कुल मिलाकर पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं जितिन अर्जुनन ने 7.57 मीटर की छलांग के साथ ग्रुप-ए में सातवां और कुल 12वां स्थान हासिल किया।

नियम के अनुसार 7.75 मीटर का सीधे क्वालीफिकेशन मानक हासिल करने वाले या दोनों ग्रुपों में कुल शीर्ष 12 में रहने वाले एथलीट फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं।

महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में भारत की पूनम फाइनल में जगह बनाने से मामूली अंतर से चूक गईं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 48.81 मीटर रहा, जिससे वह कुल 13वें स्थान पर रहीं। फाइनल में पहुंचने के लिए निर्धारित सीधे क्वालीफिकेशन मानक 52.50 मीटर था।

अंतिम क्वालीफिकेशन स्थान हासिल करने वाली नीदरलैंड की जोली बारवेल्ड्ट ने 49.08 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और पूनम से आगे निकल गईं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।