द इंडियन व्यू

राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर एनएचआरसी का समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी मुख्य अतिथि

नई दिल्ली : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में एक समारोह का आयोजन करेगा। इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।एनएचआरसी के…

Ragwendra P Singh
December 7, 2025
2 min read
राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर एनएचआरसी का समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी मुख्य अतिथि

नई दिल्ली : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में एक समारोह का आयोजन करेगा। इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।एनएचआरसी के अनुसार, मानवाधिकार दिवस की इस वर्ष की संयुक्त राष्ट्र थीम ‘एवरीडे एसेंशियल्स’ के अनुरूप आयोग ‘सार्वजनिक सेवाएं और सभी के लिए गरिमा’ विषय पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित करेगा। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन देंगे। सम्मेलन में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, न्याय, वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा जैसे मूलभूत सेवाओं को मानवाधिकार परिप्रेक्ष्य से जोड़कर चर्चा की जाएगी।एनएचआरसी के इस समारोह में आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम, आयोग के सदस्य, केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, राजनयिक, संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि, शिक्षाविद और समाजसेवी मौजूद रहेंगे।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना 12 अक्टूबर 1993 को हुई थी। अब तक आयोग में 23.8 लाख से अधिक मानवाधिकार उल्लंघन मामलों का पंजीकरण किया जा चुका है तथा 264 करोड़ रुपये से अधिक का राहत मुआवजा देने की सिफारिश की गई है। आयोग ने शिविर, खुली सुनवाई, स्वत: संज्ञान और नीतिगत सुझावों के माध्यम से मानवाधिकार संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इसके अलावा, आयोग ने मानवाधिकार जागरूकता को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए हैं। अब तक 23 देशों के 78 वरिष्ठ अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। साथ ही, एचआरसी नेट पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करने और उसकी स्थिति की निगरानी की सुविधा को मजबूत किया गया है, जो देशभर के 5 लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटरों से जुड़ा हुआ है।---------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…