द इंडियन व्यू

यूनिटी कॉलेज के जैनुल इमाम का सीआईएससीई यूपी फुटबॉल टीम में चयन

लखनऊ। यूनिटी कॉलेज के प्रतिभावान फुटबॉल खिलाड़ी सैयद जैनुल इमाम का सीआईएससीई यूपी फुटबॉल टीम 2026-27 के लिए चयन हुआ है। जैनुल का चयन बॉयज अंडर-19 वर्ग में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। पंजाब में…

Ragwendra P Singh
September 15, 2026
2 min read
यूनिटी कॉलेज के जैनुल इमाम का सीआईएससीई यूपी फुटबॉल टीम में चयन

लखनऊ। यूनिटी कॉलेज के प्रतिभावान फुटबॉल खिलाड़ी सैयद जैनुल इमाम का सीआईएससीई यूपी फुटबॉल टीम 2026-27 के लिए चयन हुआ है। जैनुल का चयन बॉयज अंडर-19 वर्ग में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है।

पंजाब में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

शिक्षकों और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं जैनुल इमाम के पिता अतहर इमाम के अलावा परिवार के मुखिया कमर इमाम के अलावा कम्बर इमाम ने भी खुशी जतायी।

सीआईएससीई की ओर से 25 अगस्त को जारी पत्र में उत्तर प्रदेश की अंडर-19वीं राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए चयनित आठ खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है। इसमें सैयद जैनुल इमाम का नाम भी शामिल है। चयनित टीम देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाली टीमों के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक पंजाब के होशियारपुर स्थित संत बाबा हरि सिंह मॉडल स्कूल, माहिलपुर में होगा। प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 26 से 29 सितंबर तक प्रयागराज के बॉयज हाई स्कूल एंड कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद टीम प्रयागराज से ट्रेन के माध्यम से चंडीगढ़ और वहां से होशियारपुर पहुंचेगी।

जैनुल इमाम के राष्ट्रीय स्तर पर चयन को स्कूल के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनके चयन से यूनिटी कालेज के अन्य खिलाड़ियों को भी फुटबॉल में आगे बढ़ने और उच्च स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने की प्रेरणा मिलेगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम के प्रदर्शन के साथ ही जैनुल इमाम के खेल पर भी खेल प्रेमियों की नजर रहेगी। स्कूल परिवार को उम्मीद है कि जैनुल राष्ट्रीय मंच पर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।