द इंडियन व्यू

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होना “विविधता में एकता के महादेश भारत” की सामूहिक कंठ ध्वनि का स्वस्फूर्त जन उत्सव: गजेन्द्र सिंह शेखावत

नई दिल्ली : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होना “विविधता में एकता के महादेश भारत” की सामूहिक कंठ ध्वनि का स्वस्फूर्त जन उत्सव है। उन्होंने…

Ragwendra P Singh
November 6, 2025
2 min read
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होना “विविधता में एकता के महादेश भारत” की सामूहिक कंठ ध्वनि का स्वस्फूर्त जन उत्सव: गजेन्द्र सिंह शेखावत

नई दिल्ली : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होना “विविधता में एकता के महादेश भारत” की सामूहिक कंठ ध्वनि का स्वस्फूर्त जन उत्सव है। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय गीत ने हमारी इतिहास की धारा को बदल कर रख दिया जो कई दशकों से राष्ट्रभक्ति की सामूहिक चेतना बन गई है। वे गुरुवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर आयोजित प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर संस्कृति मंत्रलाय के सचिव विवेक अग्रवाल भी मौजूद रहे।150 साल पहले वंदे मातरम गीत के लिखे जाने और उसे स्वरबद्ध करने तक के अनूठे सफर को दर्शाते हुए प्रेरणादायक प्रदर्शनी के उद्धाटन समारोह में उन्होंने बताया कि वंदे मातरम के डेढ़ सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अगले एक साल तक कई कार्यक्रम स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित किए जाएंगे। इसकी शुरुआतशुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे मातरम् के 150 वर्षों को समर्पित वर्षभर के राष्ट्रव्यापी समारोह से करने जा रहे हैं, जिसका एक उद्देश्यपूर्ण पक्ष यह भी है कि स्वतंत्रता पूर्व का यह अमर गीत अब स्वतंत्रता के अमृतकाल में विकसित भारत निर्माण के जनआंदोलन के स्वर के रूप में भी गुंजायमान हो। इस मौके पर वे एक डाक टिकट और एक सिक्का भी जारी करेंगे। इस अवसर पर करीब दस बजे स्टेडियम सहित कई सार्वजनिक स्थलों पर ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री सहित समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि वर्ष 1875 में पूज्य बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी ने इसकी रचना की और भारत की आत्मा को स्पर्श कर लेने की अपनी अगाध क्षमता से ‘आनंदमठ’ उपन्यास का यह भाग भारत की आजादी के आंदोलन का नाद बन गया। अक्षय नवमी के दिन लिखा गया गीत सदियों से लोगों के बीच राष्ट्रभक्ति की सामूहिक चेतना बन गई। वंदे मातरम केवल एक नारा नहीं है बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने भक्ति का समर्पण है। राष्ट्रभक्ति को जागृत करने वाले इस गीत का गायन सभी कॉलेजों में किया जाएगा।इस मौके पर संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा कि वंदे मातरम गीत के 150 साल पूरे होने के मौके पर मंत्रालय ने एक पोर्टल भी जारी किया है, जिस पर लोग अपनी आवाज में इस गीत को गाकर पोस्ट कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…