राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में ‘तक्षणम’ प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन :
नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह ) : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) में ‘तक्षणम’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न…

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह ) : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) में ‘तक्षणम’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न पीढ़ियों और कलात्मक पृष्ठभूमियों से जुड़े 150 कलाकारों की 250 से अधिक कलाकृतियों और मूर्तियों को प्रदर्शित किया गया है। भारतीय मूर्तिकला की समृद्ध विरासत और आधुनिक कला-अभ्यासों को एक मंच पर प्रस्तुत करने वाली इस प्रदर्शनी के माध्यम से एनजीएमए ने पहली बार कलाकृतियों की बिक्री की पहल भी शुरू की है। इसका उद्देश्य कलाकारों को नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ कला-संग्रहकर्ताओं और कला प्रेमियों के बीच उनका जुड़ाव बढ़ाना है।
तक्षणम’ प्रदर्शनी भारतीय मूर्तिकला के बदलते स्वरूप, उसकी निरंतरता और नई रचनात्मक संभावनाओं को सामने लाती है। इसमें विभिन्न पीढ़ियों के कलाकारों और मूर्तिकला की अलग-अलग शैलियों की कृतियों को शामिल किया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य कलाकारों के बीच संवाद और विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना तथा दर्शकों को भारतीय कला की विविधता से परिचित कराना है।
उद्घाटन के अवसर पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कला भारत की सांस्कृतिक पहचान और रचनात्मक चेतना की महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि ‘तक्षणम’ जैसी पहल कलाकारों और दर्शकों को करीब लाती है। इससे पारंपरिक कलात्मक विरासत और आधुनिक अभिव्यक्तियों के प्रति समझ तथा सम्मान बढ़ता है। उन्होंने कहा कि स्थापित और उभरते कलाकारों को एक मंच पर लाने से रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिलता है और आम लोगों का कला से जुड़ाव भी बढ़ता है।
संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा कि मंत्रालय कलात्मक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और देशभर के कलाकारों के लिए सार्थक अवसर तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके अनुसार, ‘तक्षणम’ विविध कलात्मक शैलियों को एक साथ प्रस्तुत करने के साथ कलाकारों की कृतियों को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने का मंच उपलब्ध कराती है। एनजीएमए में पहली बार कलाकृतियों की बिक्री की शुरुआत कलाकारों, कला-संग्रहकर्ताओं और कला प्रेमियों के बीच संबंध मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
तक्षणम’ नाम में छिपा है सृजन का भाव
संस्कृत धातु ‘तक्ष्’ से प्रेरित ‘तक्षणम’ शब्द का संबंध तराशने, आकार देने और गढ़ने की प्रक्रिया से है। प्रदर्शनी मूर्तिकला को विचारों, अनुभवों, सामग्रियों और आकारों के मेल से विकसित होने वाली निरंतर प्रक्रिया के रूप में प्रस्तुत करती है। इसमें परंपरा और आधुनिक नवाचार के बीच संबंध को रेखांकित किया गया है। विभिन्न पीढ़ियों के कलाकारों की कृतियां इस बात को दर्शाती हैं कि भारतीय मूर्तिकला समय के साथ नए रूप और विचार अपनाते हुए आगे बढ़ रही है।
तक्षणम’ को दो प्रमुख भागों में बांटा गया है। पहले भाग ‘विशिष्ट कलाकार’ में उन अनुभवी और वरिष्ठ कलाकारों की कृतियां शामिल हैं, जिनके योगदान ने भारतीय मूर्तिकला के विकास को दिशा दी है। दूसरे भाग ‘ओपन कॉल आर्टिस्ट्स’ में खुली चयन प्रक्रिया के तहत जूरी द्वारा चुने गए लगभग 80 से 90 कलाकारों के कार्य प्रदर्शित किए गए हैं। इसके अलावा, एनजीएमए के अपने संग्रह से भी कलाकृतियां शामिल की गई हैं। इससे स्थापित कलाकारों और नई रचनात्मक संभावनाओं के साथ प्रयोग कर रहे कलाकारों के बीच कलात्मक संवाद का अवसर मिलता है।
इस प्रदर्शनी की प्रमुख विशेषताओं में एनजीएमए में पहली बार कलाकृतियों की बिक्री की पहल शामिल है। इसके जरिए कलाकारों को अपनी कृतियां कला-संग्रहकर्ताओं और कला प्रेमियों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य मूर्तिकला के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने के साथ कलाकारों के लिए वित्तीय अवसरों के नए रास्ते खोलना है। मूर्तिकला में सामग्री की अधिक लागत, विशेष कौशल और लंबे समय तक मेहनत की जरूरत होती है। ऐसे में कलाकृतियों की बिक्री कलाकारों के कला-अभ्यास को अधिक टिकाऊ और आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर सकती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
पेशी से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी निकल गया लंदन, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट
सरिता त्रिपाठी नई दिल्ली: यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 के एक पुराने आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली की साकेत अदालत ने शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) को जमानती वारंट जारी कर दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब…
