द इंडियन व्यू

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के नाम में बदलाव, अब इस नाम से जाना जाएगा

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने सोमवार को अपना नाम बदलकर राष्ट्रमंडल खेल कर लिया और कहा कि यह संचालन संस्था से एक ‘आंदोलन’ बनने का बदलाव है। नाम बदलने के फैसले का ऐलान 10 मार्च को राष्ट्रमंडल दिवस के मौके पर हुई। राष्ट्रमंडल…

Ragwendra P Singh
March 10, 2025
2 min read
राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के नाम में बदलाव, अब इस नाम से जाना जाएगा

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने सोमवार को अपना नाम बदलकर राष्ट्रमंडल खेल कर लिया और कहा कि यह संचालन संस्था से एक ‘आंदोलन’ बनने का बदलाव है। नाम बदलने के फैसले का ऐलान 10 मार्च को राष्ट्रमंडल दिवस के मौके पर हुई। राष्ट्रमंडल खेल और राष्ट्रमंडल युवा खेलों की संचालन संस्था ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘राष्ट्रमंडल दिवस 2025 से राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को राष्ट्रमंडल खेल के नाम से जाना जाएगा।’’

साभार : गूगल

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘राष्ट्रमंडल खेल महासंघ अपना सार्वजनिक ब्रांड नाम बदलकर राष्ट्रमंडल खेल कर रहा है। यह ब्रांड विकास संगठन के ‘खेल महासंघ’ से ‘खेल आंदोलन’ में परिवर्तन को दर्शाता है।’’ राष्ट्रमंडल खेल सीईओ कैटी सेडलियर ने कहा, ‘‘ब्रांड नाम राष्ट्रमंडल खेल एक मजबूत, अधिक एकीकृत उद्देश्य को दर्शाता है जो हमारे दर्शकों के साथ गहरे स्तर पर जुड़ता है।’’ ‘राष्ट्रमंडल खेल महासंघ’ को केवल कानूनी इकाई के नाम के रूप में रखा जाएगा।

राष्ट्रमंडल खेल संरक्षक किंग चार्ल्स सोमवार को राष्ट्रमंडल दिवस पर बकिंघम पैलेस में ग्लास्गो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए राष्ट्रमंडल खेल किंग्स बेटन (मशाल) रिले का आधिकारिक रूप से शुभारंभ करेंगे। किंग चार्ल्स राष्ट्रमंडल को अपना संदेश पहले बेटन में रखेंगे।

वह इसे पहले बेटनधारक सर क्रिस होय को सौंपेंगे और ग्लास्गो 2026 के उद्घाटन समारोह से 500 दिन पहले रिले की शुरुआत करेंगे। यह राष्ट्रमंडल खेलों की अब तक की सबसे लंबी बेटन रिले होगी जिसमें 74 देशों और क्षेत्रों में से प्रत्येक राष्ट्रमंडल खेल संघ के पास अपनी गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित करने के लिए छह दिन तक का समय होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक

गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।