राष्ट्रपति से मिले अभिनेता आमिर खान, फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ और फिल्म उद्योग पर हुई चर्चा
नई दिल्ली : प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्माता आमिर खान ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच आमिर खान की हालिया फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ समेत भारतीय फिल्म…

नई दिल्ली : प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्माता आमिर खान ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच आमिर खान की हालिया फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ समेत भारतीय फिल्म उद्योग के विविध पहलुओं पर चर्चा हुई।
आमिर इस अवसर पर पारंपरिक सफ़ेद कुर्ता और नीली जींस में नज़र आए। इस दौरान आमिर ने राष्ट्रपति के साथ तस्वीर भी खिंचवाई, जिसे राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया गया। पोस्ट में लिखा गया, “प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं अभिनेता आमिर खान ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।”
उल्लेखनीय है कि आमिर खान दिल्ली में ओलंपिक चैंपियनों के लिए अपनी फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ की विशेष स्क्रीनिंग में भाग लेने आए थे। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है और इसे दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी सराहना मिल रही है। आमिर खान की यह मुलाकात न सिर्फ उनकी फिल्म को लेकर चर्चा में रही, बल्कि फिल्म जगत और समाज के बीच संवाद को भी नया आयाम देने वाली मानी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
