द इंडियन व्यू

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने उत्तर प्रदेश दिवस की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने सूबे को सबका प्रिय प्रदेश बताया। राष्ट्रपति द्रौपदी…

Ragwendra P Singh
January 24, 2025
2 min read
राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने उत्तर प्रदेश दिवस की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने सूबे को सबका प्रिय प्रदेश बताया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में यह राज्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुझे विश्वास है कि यह प्रदेश समग्र विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। मैं उत्तर प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली निवासियों की निरंतर प्रगति और सुख-समृद्धि की मंगल कामना करती हूं।

वहीं पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति में अनगिनत पौराणिक और ऐतिहासिक कालखंडों की साक्षी रही यह पावन धरती पिछले आठ वर्षों से विकास के नित-नए अध्याय रचने में जुटी है। मुझे पूरा भरोसा है कि जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार और यहां के लोगों की अद्भुत प्रतिभा एवं अथक परिश्रम से हमारा यह प्रिय प्रदेश विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेशवासियों को शुभेच्छा दी। उन्होंने लिखा, रघुकुलनंदन प्रभु श्री राम एवं योगेश्वर श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली, बाबा श्री विश्वनाथ के आशीर्वाद से अभिसिंचित, सृजन, संस्कृति, संस्कार व शौर्य की गौरवशाली धरा उत्तर प्रदेश के 76वें स्थापना दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नए भारत का ग्रोथ इंजन नया उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और सुशासन के नित नए मापदंड स्थापित कर रहा है। आइए, हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश को विकसित-आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने हेतु संकल्पित हों।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट पर लिखा, धर्म, ज्ञान और समृद्ध सांस्कृतिक विरासतों की भूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से प्रदेश के चहुंमुखी विकास और जनता के कल्याण की कामना करता हूं।

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश सरकार इस वर्ष राज्य के स्थापना दिवस समारोह के दौरान छह प्रतिष्ठित व्यक्तियों को प्रतिष्ठित यूपी गौरव सम्मान से सम्मानित करेगी। यह समारोह 24 जनवरी से 26 जनवरी तक लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आयोजित किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…