राष्ट्रपति मुर्मु दो दिन तिरुवनंतपुरम में, आज नौसेना दिवस समारोह में लेंगी हिस्सा
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज और कल ( 03 और 04 दिसंबर) केरल के तिरुवनंतपुरम के प्रवास पर रहेंगी। राष्ट्रपति आज नौसेना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह जानकारी समारोह की पूर्व संध्या पर…

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज और कल ( 03 और 04 दिसंबर) केरल के तिरुवनंतपुरम के प्रवास पर रहेंगी। राष्ट्रपति आज नौसेना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह जानकारी समारोह की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक प्रवक्ता ने दी।प्रवक्ता के अनुसार, सेना के तीनों अंगों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति मुर्मु तिरुवनंतपुरम में भारतीय नौसेना के ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन का अवलोकन भी करेंगी। इसमें नौसेना की सामरिक क्षमता, आधुनिक युद्धक तकनीक और विभिन्न ऑपरेशनल कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा।नौसेना दिवस हर वर्ष 04 दिसंबर को मनाया जाता है। इस वर्ष समारोह 03 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति समारोह का मुख्य आकर्षण होगी। इस आयोजन की पूर्व संध्या पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने 'भारतीय समुद्री सिद्धांत' जारी किया।इसका मकसद भारत की क्षेत्रीय भूमिका और समुद्री असर को आगे बढ़ाना है। यह भारतीय नौसेना का सबसे अहम मार्गदर्शक दस्तावेज है। भारतीय समुद्री सिद्धांत का यह संस्करण नो-वॉर नो-पीस को शांति और संघर्ष के बीच एक अलग वर्ग के तौर पर औपचारिक रूप देता है और इसे संघर्ष के स्पेक्ट्रम का एक जरूरी पहलू बनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
