द इंडियन व्यू

राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक विशेष समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर संक्षिप्त…

Ragwendra P Singh
July 4, 2025
2 min read
राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक विशेष समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें हरी झंडी दिखाई।

इस अवसर पर संक्षिप्त संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि खेल अनुशासन, दृढ़ संकल्प और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। खेलों में लोगों, क्षेत्रों और देशों को जोड़ने की अनूठी शक्ति होती है। भारत में खेल राष्ट्रीय एकता का एक शक्तिशाली साधन रहा है। जब ओलंपिक या किसी भी अंतरराष्ट्रीय आयोजन में तिरंगा फहरता है तो सभी साथी नागरिक रोमांचित हो जाते हैं।

राष्ट्रपति ने फुटबॉल के प्रति देशवासियों के विशेष लगाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जुनून है। फुटबॉल का खेल रणनीति, धीरज और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है। डूरंड कप जैसे आयोजन न केवल खेल की भावना को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि फुटबॉल खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को विकसित करने में भी मदद करते हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं।

राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने डूरंड कप की परंपरा को जीवित रखने और इसे प्रोत्साहन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उल्लेखनीय है कि डूरंड कप एशिया का सबसे पुराना और विश्व के प्रमुख फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक है, जिसकी शुरुआत 1888 में हुई थी। यह प्रतियोगिता देशभर के फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक उत्सव का अवसर होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…