राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं दीं
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मु के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर आज सुबह उत्तर प्रदेश के निवासियों के प्रगति और सुख-समृद्धि की मंगलकामना की…

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मु के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर आज सुबह उत्तर प्रदेश के निवासियों के प्रगति और सुख-समृद्धि की मंगलकामना की गई।
राष्ट्रपति द्रौपदी ने लिखा, ''उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में यह राज्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुझे विश्वास है कि यह प्रदेश समग्र विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। मैं उत्तर प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली निवासियों की निरंतर प्रगति और सुख-समृद्धि की मंगल कामना करती हूं।''
उल्लेखनीय है कि साल 2017 से हर साल 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश का गठन 24 जनवरी, 1950 को हुआ था। आज के उत्तर प्रदेश की नींव वर्ष 1902 में यूनाइटेड प्रॉविंस (संयुक्त राज्य) ऑफ आगरा एंड अवध के रूप में पड़ी थी। तब से इसे शॉर्टकट में यूपी कहा जा रहा है। साल 1919 तक इस प्रदेश की राजधानी इलाहाबाद (अब प्रयागराज) थी। एक साल बाद लखनऊ को राजधानी घोषित किया गया। उत्तर प्रदेश ने देश को नौ प्रधानमंत्री दिए हैं। इनमें पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, चौधरी चरण सिंह, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चंद्रशेखर, अटल बिहारी वाजपेयी (लखनऊ सीट) और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (वाराणसी सीट) शामिल हैं। सुचेता कृपलानी के रूप में भारत को पहली महिला मुख्यमंत्री भी इसी राज्य से ही मिली। 1995 में मायावती ने पहली दलित मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की बागडोर संभाली थी। 2000 में उत्तर प्रदेश का विभाजन कर उत्तराखंड राज्य की स्थापना की गई।
उत्तर प्रदेश राजनीतिक रूप से भी देश का सबसे अहम राज्य है। राज्य में देश की सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं। राज्य में 403 विधानसभा सीटें और राज्यसभा की भी कुल 31 सीटें हैं, जो सबसे अधिक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
