द इंडियन व्यू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर को ओडिशा विधानसभा को करेंगी संबोधित

भुवनेश्वर : ओडिशा विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 27 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन से होगी। यह पहली बार होगा जब कोई पदस्थ राष्ट्रपति ओडिशा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी।विधानसभा अध्यक्ष सुरमा…

Ragwendra P Singh
November 21, 2025
1 min read
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर को ओडिशा विधानसभा को करेंगी संबोधित

भुवनेश्वर : ओडिशा विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 27 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन से होगी। यह पहली बार होगा जब कोई पदस्थ राष्ट्रपति ओडिशा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी।विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु 27 नवंबर को भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और सीधे राजभवन जाएंगी। वहा अल्प विश्राम के बाद वे शाम 4:20 बजे विधानसभा पहुंचेंगी और 4:30 बजे अपना संबोधन शुरू करेंगी। इस अवसर पर राज्य के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभंमपटी, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, विधानसभा में विपक्ष के नेता और सभी विधायक उपस्थित रहेंगे।अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मु ओडिशा में नौ वर्षों तक विधायक रही हैं और राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में भी कार्य किया। उनका राज्य की राजनीति से लेकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक का सफर करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणादायक है।अध्यक्ष ने बताया कि पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा विधानसभा को संबोधित करेंगी, यह राज्य के लिए गर्व की बात है। विधायक और कैबिनेट मंत्री के रूप में उनका लंबा अनुभव तथा राष्ट्रपति पद तक उनकी यात्रा वास्तव में प्रेरणादायक है।उन्होंने बताया कि अपने ऐतिहासिक संबोधन से पहले राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन में एक अतिथि गृह का उद्घाटन भी करेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।