द इंडियन व्यू

राष्ट्रपति गुरुवार से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के दौरे पर

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार से छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।राष्ट्रपति भवन ने बुधवार को बताया कि 20 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मु छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आयोजित…

Ragwendra P Singh
November 19, 2025
1 min read
राष्ट्रपति गुरुवार से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के दौरे पर

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार से छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।राष्ट्रपति भवन ने बुधवार को बताया कि 20 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मु छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनजातीय समुदायों की गौरवशाली परंपराओं और योगदान का सम्मान करना है।21 नवंबर को राष्ट्रपति तेलंगाना के सिकंदराबाद स्थित राष्ट्रपति निलयम, बोलारम में ‘भारतीय कला महोत्सव 2025’ का उद्घाटन करेंगी। इस महोत्सव के दूसरे संस्करण में गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव की समृद्ध सांस्कृतिक, पाक और कलात्मक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।22 नवंबर को राष्ट्रपति आंध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी स्थित प्रशांति निलयम में श्री सत्य साईं बाबा की शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष सत्र में शामिल होंगी। यह आयोजन सत्य साईं बाबा के आध्यात्मिक संदेशों और सेवा कार्यों के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…