राष्ट्रपति का अपमान कर ममता ने पार कर दी सारी सीमा - एबीवीपी
कोलकाता : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तर बंगाल दौरे के दौरान संथाल समाज द्वारा आयोजित 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन के लिए अनुमति न दिए जाने और प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन…

कोलकाता : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तर बंगाल दौरे के दौरान संथाल समाज द्वारा आयोजित 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन के लिए अनुमति न दिए जाने और प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन को लेकर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है। परिषद की स विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में देश के प्रथम नागरिक के कार्यक्रम में इस प्रकार का कुप्रबंधन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। परिषद का कहना है कि राष्ट्रपति के आगमन के समय प्रोटोकॉल का पालन न किया जाना राज्य सरकार की उदासीनता और प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है। ऐसा करके ममता बनर्जी की सरकार ने सारी सीमा पार कर दी है।
विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया है कि सम्मेलन के आयोजन के लिए सुचारु अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम स्थल को चार बार बदलना पड़ा। परिषद ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति को अपने ही देश में कार्यक्रम के आयोजन में बाधाओं का सामना करना पड़ा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं भारतीय लोकतंत्र की अंतरात्मा को आहत करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के कारण इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई है। परिषद ने इस पूरे प्रकरण की निंदा करते हुए राष्ट्रपति के प्रति कथित अनादर के लिए राज्य सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
