द इंडियन व्यू

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष ने दी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई मंत्रियों व अन्य ने आज ईद-उल-अजहा के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा,…

Ragwendra P Singh
May 28, 2026
2 min read
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष ने दी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई मंत्रियों व अन्य ने आज ईद-उल-अजहा के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दी।

 

राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, '' ईद-उल-अजहा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह पर्व हमें मानवता, विशेषकर वंचित वर्गों, की सेवा करने की प्रेरणा देता है। आइए, इस अवसर पर हम समाज में प्रेम और समरसता का संचार करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता से आगे बढ़ें।''

 

उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह पवित्र अवसर सभी के लिए शांति, खुशी और सद्भावना लाए। बिरला ने कहा कि यह खुशी का अवसर सभी के लिए अमन, खुशहाली, अच्छी सेहत और समृद्धि लेकर आए। समाज में भाईचारे, सद्भाव और एकता की भावना को और मजबूत करे।

 

केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह पवित्र अवसर एकता, करुणा और उल्लास की प्रेरणा दे और हर दिल में उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और निरंतर सफलता लेकर आए। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में करुणा, सद्भाव और शांति लाए।

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार त्याग, आस्था, करुणा और क्षमा जैसे शाश्वत गुणों को दर्शाता है। यह पावन अवसर हमें भाईचारे की भावना को गहरा करने, एकता के बंधन को मजबूत बनाने की दिशा में मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करे।

 

संसदीय मामलों एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इस पावन अवसर पर, हृदय कृतज्ञता से भर जाए और आपका घर प्रेम, हंसी, शांति और खुशियों से आबाद रहे। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि देश में अमन, मोहब्बत और भाईचारा हमेशा कायम रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…