राष्ट्रपति आज मथुरा-वृंदावन में, विशेष रेलगाड़ी से पहुंचेंगी कान्हा के धाम
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से एक विशेष रेलगाड़ी के माध्यम से वृंदावन (उत्तर प्रदेश) पहुंचेंगी। वृंदावन प्रवास के दौरान राष्ट्रपति श्री बांके बिहारी मंदिर,…

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से एक विशेष रेलगाड़ी के माध्यम से वृंदावन (उत्तर प्रदेश) पहुंचेंगी। वृंदावन प्रवास के दौरान राष्ट्रपति श्री बांके बिहारी मंदिर, निधिवन और कुब्जा कृष्ण मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी। वृंदावन में वे सुदामा कुटी भी जाएंगी। राष्ट्रपति मुर्मु मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन और पूजा करेंगी। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने विज्ञप्ति के जरिए अपने पोर्टल पर साझा की है।
बताया गया है कि दो साल बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ट्रेन का सफर करेंगी। द्रौपदी मुर्मु ने पिछली बार जून 2023 में इसी विशेष रेलगाड़ी से सफर किया था। तब वो भुवनेश्वर से अपने गृह नगर रायरंगपुर (ओडिशा) गई थीं। अब वह दो साल तीन महीने बाद दोबारा ट्रेन का सफर करने जा रही हैं। सुरक्षा के मद्देनजर वृंदावन तक रास्ते में पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों और ओवरब्रिजों पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति सुबह 10 बजे वृंदावन पहुंचेंगी। यह विशेष रेलगाड़ी फरीदाबाद-पलवल होते हुए वृंदावन पहुंचेंगी।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से सुबह 8:30 बजे विशेष रेलगाड़ी से प्रस्थान करने की संभावना है। वो शाम को मथुरा से इस ट्रेन से दिल्ली वापस लौटेंगी। वो शाम 5:15 बजे मथुरा जंक्शन स्टेशन से बैठेंगी और 6:45 पर दिल्ली स्थित सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंच जाएंगी। इस विशेष रेलगाड़ी को महाराजा एक्सप्रेस का रेक बताया गया है। यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होती है। ट्रेन 16 कोच की है। राष्ट्रपति के साथ उनके स्टाफ के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
