राष्ट्रपति आज छत्तीसगढ़ के प्रवास पर, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि
रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। वे आज सरगुजा जिला के अंबिकापुर में आयाेजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद…

रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। वे आज सरगुजा जिला के अंबिकापुर में आयाेजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। समारोह पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा। इस आयोजन की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।राष्ट्रपति सुबह 11ः10 बजे पीजी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान राष्ट्रपति मुख्यमंत्री बैगा गुनिया हदजोड़ सम्मान योजना और मुख्यमंत्री जनजातीय अखरा विकास योजना को लॉन्च करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन के लिए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। अंबिकापुर में सुरक्षा में पुलिस के दो हजार जवान तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम में जनजातीय प्रमुखों के साथ जनजातीय विद्रोह के नायकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में करीब एक घंटे की उपस्थिति के बाद राष्ट्रपति दोपहर 12:40 बजे अंबिकापुर से वीर सुरेंद्र साय एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
