राष्ट्रपति आज और कल उप्र, उपराष्ट्रपति आज राजस्थान में
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज और कल (30 जून -1 जुलाई) तक उत्तर प्रदेश के बरेली और गोरखपुर के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे विभिन्न शैक्षिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और कई विकास…

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज और कल (30 जून -1 जुलाई) तक उत्तर प्रदेश के बरेली और गोरखपुर के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे विभिन्न शैक्षिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और कई विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगी। इसके अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने विज्ञप्ति में दी।
पीआईबी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु दौरे आज बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के 11वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी। इसके बाद वे गोरखपुर जाएंगी। वहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर के पहले दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि राष्ट्रपति पहली जुलाई को गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा वे महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का दौरा करेंगी, जहां वे विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम, अकादमिक ब्लॉक और पंचकर्म केंद्र का उद्घाटन करेंगी। साथ ही एक नए छात्रावास (गर्ल्स हॉस्टल) की आधारशिला भी रखेंगी।
पीआईबी के अनुसार, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजस्थान की राजधानी जयपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वो राजस्थान संविधान क्लब, जयपुर में आयोजित ‘स्नेह मिलन समारोह’ में शिरकत करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
