राष्ट्रपति 09 दिसंबर को शिल्पकारों को करेंगी सम्मानित
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 09 दिसंबर को नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार’ और ‘शिल्प गुरु पुरस्कार’ देकर उत्कृष्ट शिल्पकारों को सम्मानित करेंगी।वस्त्र मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के…

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 09 दिसंबर को नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार’ और ‘शिल्प गुरु पुरस्कार’ देकर उत्कृष्ट शिल्पकारों को सम्मानित करेंगी।वस्त्र मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2023 और 2024 के लिए उत्कृष्ट शिल्पकारों को ये पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना, कारीगरों की आजीविका को मजबूत करना और देश की समृद्ध हस्तशिल्प विरासत को पहचान देना है।इस कार्यक्रम में अपनी अनूठी कारीगरी और नवाचार से देश की कलात्मक विरासत को समृद्ध रखने वाले शिल्पकारों को सम्मानित किया जाएगा ।इस मौके पर केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह और वस्त्र एवं विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा सहित अन्य कलाकार उपस्थित होंगे।उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार समारोह राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह (8 से 14 दिसंबर) समारोह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस सप्ताह के दौरान पूरे देश में कारीगरों को सम्मान देने और हस्तशिल्प के सांस्कृतिक महत्व को उजागर करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।हस्तशिल्प क्षेत्र यह सदियों पुरानी परंपराओं को संजोए हुए है, लाखों लोगों (विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में) की आजीविका का आधार है और देश की निर्यात आय में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। वस्त्र मंत्रालय, कौशल संवर्धन और बेहतर बाजार पहुँच के माध्यम से कारीगरों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
