द इंडियन व्यू

रायसीना संवाद : फिनलैंड के राष्ट्रपति ने की भारत की विदेश नीति की प्रशंसा

नई दिल्ली : फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित रायसीना डॉयलॉग में भारत की विदेश नीति की प्रशंसा की और उसे व्यावहारिक और यथार्थवादी दृष्टिकोण पर आधारित बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने…

Ragwendra P Singh
March 5, 2026
3 min read
रायसीना संवाद : फिनलैंड के राष्ट्रपति ने की भारत की विदेश नीति की प्रशंसा

नई दिल्ली : फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित रायसीना डॉयलॉग में भारत की विदेश नीति की प्रशंसा की और उसे व्यावहारिक और यथार्थवादी दृष्टिकोण पर आधारित बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को दिखाया है कि रणनीतिक सतर्कता और स्वायत्तता की रक्षा का क्या अर्थ होता है। साथ ही बहुपक्षवाद और वैश्विक सहयोग का भी समर्थन किया है। “अब समय आ गया है कि हम सभी थोड़ा-बहुत भारत की तरह बनें।”

 

रायसीना डॉयलॉग भारत का प्रमुख वैश्विक भू-राजनीतिक सम्मेलन है। इसका आयोजन हर वर्ष नई दिल्ली में होता है। इसमें विभिन्न देशों के नेता, नीति-निर्माता, विद्वान और विशेषज्ञ अंतरराष्ट्रीय राजनीति, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करते हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शाम नई दिल्ली में रायसीना संवाद के 11वें संस्करण का उद्घाटन किया। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर भारत के इस प्रमुख सम्मेलन में मुख्य भाषण दिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति स्टब ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया और कहा कि फिनलैंड की खुशहाली और भारत के आशावाद को मिलाकर एक अधिक न्यायपूर्ण और स्थिर वैश्विक व्यवस्था का निर्माण किया जा सकता है।

 

इसमें उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत ने अपनी विदेश नीति को व्यावहारिक और यथार्थवादी दृष्टिकोण पर आधारित रखा है। इसे गुटनिरपेक्षता कहें या बहु-गठबंधन भारत ने किसी एक सहयोगी या गुट की सद्भावना पर पूरी तरह निर्भर न रहने का ध्यान रखा। अपनी सुरक्षा में निवेश किया है और कई दिशाओं में सक्रिय रूप से साझेदारी विकसित की।

 

उन्होंने कहा, “वैश्विक शांतिरक्षा अभियानों में सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक होने के नाते, बहुपक्षवाद की रक्षा करना आपके (भारत) के स्वभाव में निहित है।”

 

राष्ट्रपति स्टब ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए देशों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को यह दिखाया है कि निष्क्रियता कोई रणनीति नहीं होती। किसी औपचारिक सैन्य गठबंधन का हिस्सा न होते हुए भी भारत खुद को अलग-थलग नहीं रखता, बल्कि सक्रिय कूटनीतिक सहभागिता के जरिए अपनी भूमिका निभाता है।

 

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने यूरोपीय संघ और भारत के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच विकसित हो रही साझेदारी वैश्विक स्तर पर एक उदाहरण बन सकती है। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की पहल की सराहना की और कहा कि यदि एआई को साझा किया जाए तो यह पूरी दुनिया के लिए लाभकारी हो सकता है।

 

उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर की इस बात पर सहमती व्यक्त की कि हमें यह समझना होगा कि यूक्रेन, मध्य पूर्व और सूडान, और अन्य अनेक युद्ध और संघर्ष सभी हमारी समस्याएँ हैं। हमें इन्हें सुलझाने के लिए मिलकर काम करना होगा।

 

राष्ट्रपति ने भारत को एआई और प्रौद्योगिकी का प्रेरक और सेतु दोनों बताया और कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट में देश ने नेतृत्व दिखाया।

 

रायसीना संवाद के उद्घाटन समारोह में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के विश्व के दूरदर्शी और आशावादी विश्लेषण की सराहना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…