द इंडियन व्यू

रायबरेली में युवक की हत्या पर कांग्रेस ने की एसआईटी जांच की मांग

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक युवक की हत्या पर राज्य सरकार से पीड़ित परिवार के लिए एक करोड़ रुपये का मुआवजा, सरकारी नौकरी और विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग की।कांग्रेस के अनुसूचित…

Ragwendra P Singh
October 6, 2025
2 min read
रायबरेली में युवक की हत्या पर कांग्रेस ने की एसआईटी जांच की मांग

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक युवक की हत्या पर राज्य सरकार से पीड़ित परिवार के लिए एक करोड़ रुपये का मुआवजा, सरकारी नौकरी और विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग की।कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि राज्य में पिछले 10 सालों में दलित उत्पीड़न की घटनायें तेजी से बढ़ी हैं। देश में दलित उत्पीड़न की घटनाओं में सबसे अधिक अपराध 5 राज्यों में हुए हैं। इन 5 राज्यों में दलित उत्पीड़न की 75 फीसदी घटनाएं हुई हैं।गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में देशभर में दलितों के खिलाफ 57,789 अपराध दर्ज किए गए, जबकि उत्तर प्रदेश में दलितों के खिलाफ सबसे अधिक 15,130 मामले दर्ज हुए।उल्लेखनीय है कि 3 अक्टूबर को रायबरेली में हरिओम पासवान नाम के युवक की हत्या की खबर आई थी। इसके बाद तीन हत्या के वीडियो सामने आए। वीडियो में युवक को लाठियों और बेल्टों से पीटा जा रहा था। एक वीडियो में जिनमें से एक में युवक की लाश रेलवे ट्रैक के पास पड़ी हुई थी, जबकि दूसरे में उसकी पिटाई की जा रही थी। इस घटना के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और ऊंचाहार कोतवाल संजय कुमार का ट्रांसफर कर दिया है। साथ ही तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…