राफिन्हा चमके, बार्सीलोना की लगातार सातवीं जीत
राफिन्हा के दो गोल से बार्सीलोना ने ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में ओसासुना को 2-0 से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी बढ़त मजबूत कर ली। ब्राजील के फारवर्ड राफिन्हा ने 70वें मिनट में बार्सीलोना को बढ़त दिलाई और फिर 84वें…

राफिन्हा के दो गोल से बार्सीलोना ने ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में ओसासुना को 2-0 से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी बढ़त मजबूत कर ली।
ब्राजील के फारवर्ड राफिन्हा ने 70वें मिनट में बार्सीलोना को बढ़त दिलाई और फिर 84वें मिनट में एक और गोल दागकर टीम की 2-0 से जीत पक्की की।
लीग में लगातार सातवीं जीत के साथ गत चैंपियन बार्सीलोना ने दूसरे स्थान पर मौजूद रीयाल मैड्रिड पर सात अंक की बढ़त बनाई। मैड्रिड को रविवार को एल्वेस से भिड़ना है। मैड्रिड ने सभी प्रतियोगिताओं में अपने पिछले आठ मैच में सिर्फ दो में जीत दर्ज की है जिससे टीम दबाव में है।

एटलेटिको मैड्रिड ने वेलेन्सिया को 2-1 से हराया। चौथे स्थान पर मौजूद एटलेटिको बार्सीलोना से नौ अंक पीछे है। अन्य मुकाबलों में एस्पेनयोल ने गेटाफे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की जबकि मालोर्का ने एल्शे को 3-1 से शिकस्त दी।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
