द इंडियन व्यू

राज्यसभा से विपक्ष के बहिर्गमन को नड्डा ने बताया गैरजिम्मेदाराना

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया के हालात पर विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के बहिर्गमन को नेता सदन जेपी नड्डा ने गैरजिम्मेदाराना बताया है। नड्डा ने कहा कि मंत्री के बयान के दौरान विपक्ष ने सदन की…

Ragwendra P Singh
March 9, 2026
2 min read
राज्यसभा से विपक्ष के बहिर्गमन को नड्डा ने बताया गैरजिम्मेदाराना

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया के हालात पर विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के बहिर्गमन को नेता सदन जेपी नड्डा ने गैरजिम्मेदाराना बताया है। नड्डा ने कहा कि मंत्री के बयान के दौरान विपक्ष ने सदन की कार्यवाही में व्यवधान डाला, जो निंदनीय और गैरजिम्मेदाराना है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का उद्देश्य रचनात्मक चर्चा में भाग लेना नहीं बल्कि सदन में “अराजकता और हंगामा” पैदा करना था।

 

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकाअर्जुन खरगे के नेतृत्व में विपक्षी सदस्यों ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भारत की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के संभावित प्रभाव पर अल्पकालिक चर्चा की मांग की थी।

 

जब यह मांग तुरंत स्वीकार नहीं की गई और विदेश मंत्री ने अपना बयान देना शुरू किया तो विपक्षी सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया और बाद में सदन से बहिर्गमन किया।

 

नड्डा ने कहा कि विपक्ष अक्सर महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श में भाग लेने के बजाय व्यवधान और बहिर्गमन का सहारा लेता है।

 

पूर्व की घटनाओं का उल्लेख

 

करते हुए नड्डा ने कहा कि इससे पहले भी विपक्ष ने कई मुद्दों पर चर्चा के दौरान सदन से बहिर्गमन किया था, जिनमें दिसंबर 2025 में चुनावी सुधारों पर चर्चा, अंतरिक्ष कार्यक्रम से जुड़े मुद्दे, ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम आतंकी हमला, वक्फ विधेयक शामिल है। इस प्रकार का व्यवहार संसदीय लोकतंत्र की भावना को कमजोर करता है। विपक्ष की रुचि अपनी ओछी राजनीति को आगे बढ़ाना है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ये कभी भी संभव नहीं होगा। ये विपक्ष में बैठकर और कम होते चले जाएंगे और समाप्त हो जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…