द इंडियन व्यू

राज्यसभा में पास हुआ एंटी-पेपर लीक बिल 2026

अभिषेक सिंह/ नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में शिक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) संशोधन विधेयक…

Ragwendra P Singh
August 3, 2026
2 min read
राज्यसभा में पास हुआ एंटी-पेपर लीक बिल 2026

अभिषेक सिंह/ नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में शिक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) संशोधन विधेयक 2026' (Anti-Paper Leak Bill 2026) को पेश किया, जिसे हंगामे के बीच पारित कर दिया गया। इस बिल का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं में संगठित धोखाधड़ी, पेपर लीक और सॉल्वर गैंग की गतिविधियों को पूरी तरह से समाप्त करना है।

नए कानून के तहत, पेपर लीक या परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले व्यक्तियों के लिए न्यूनतम सजा को तीन साल से बढ़ाकर पांच साल कर दिया गया है। यदि कोई संगठित गिरोह इस अपराध में शामिल पाया जाता है, तो दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक के भारी जुर्माने का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा, परीक्षा आयोजित कराने वाली निजी एजेंसियों या सेवा प्रदाताओं की संलिप्तता पाए जाने पर उन पर 5 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है और उन्हें 8 साल तक के लिए ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में बहस के दौरान कहा कि यह कानून छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लाया गया है। उन्होंने बताया कि इस कानून के तहत मामलों की जांच दो महीने के भीतर पूरी करनी होगी और चार्जशीट दाखिल होने के तीन महीने के भीतर ट्रायल पूरा करना अनिवार्य होगा, जिसके लिए विशेष फास्ट-ट्रैक अदालतें बनाई जाएंगी। हालांकि, विपक्ष ने इस दौरान भारी हंगामा किया और पुलिस कार्रवाई पर गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग करते हुए सदन से वॉकआउट किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…