द इंडियन व्यू

राज्यसभा में पर्यावरण मंत्रालय के कामकाज पर हुई चर्चा, भूपेन्द्र यादव कल देंगे जवाब

नई दिल्ली : सोमवार को दोपहर दो बजे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू होते ही पर्यावरण मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा शुरू हुई। कार्यवाही की अध्यक्षता उपसभापति हरिवंश ने की। चर्चा की शुरुआत भाजपा सांसद घनश्याम तिवाड़ी…

Ragwendra P Singh
March 9, 2026
1 min read
राज्यसभा में पर्यावरण मंत्रालय के कामकाज पर हुई चर्चा, भूपेन्द्र यादव कल देंगे जवाब

नई दिल्ली : सोमवार को दोपहर दो बजे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू होते ही पर्यावरण मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा शुरू हुई। कार्यवाही की अध्यक्षता उपसभापति हरिवंश ने की। चर्चा की शुरुआत भाजपा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने की। उन्होंने अपने भाषण में पर्यावरण मंत्रालय के कार्यों और नीतियों पर बात रखी।

 

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विपक्ष के सदस्य इस चर्चा में मौजूद नहीं दिख रहे हैं। इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा के समय विपक्ष का अनुपस्थित रहना दुखद है।

 

घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि भारत की संस्कृति प्रकृति से जुड़ी रही है और उन्होंने वन क्षेत्र बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के साथ राजनीतिक प्रदूषण को भी दूर करने की आवश्यकता है।

 

उन्होंने रामसर वेटलैंड्स के विकास की विस्तार से बात की जिसके तहत इंदौर, उदयपुर जैसे शहरों को रामसर शहर घोषित करने का काम सरकार ने किया। इस चर्चा में मध्यप्रदेश से सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, सांसद बृज लाल, मेधा कुलकर्णी सहित कई भाजपा सांसदों ने भाग लिया। विपक्ष ने पहले ही सदन से वॉक आउट कर दिया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…