राज्यसभा में दिवंगत सदस्यों और कतर के पूर्व अमीर को श्रद्धांजलि दी गयी
नई दिल्ली : राज्यसभा में सोमवार को सदन के दिवंगत सदस्यों और कतर के पूर्व अमीर को श्रद्धाजंलि दी गयी। सभापति सीपी राधाकृष्णन नेे पूर्व सदस्य बलबीर पुंज, स्वपन साधन बोस (टूटू बोस), रंगासायी रामकृष्ण और एच. हनुमंथप्पा के…

नई दिल्ली : राज्यसभा में सोमवार को सदन के दिवंगत सदस्यों और कतर के पूर्व अमीर को श्रद्धाजंलि दी गयी। सभापति सीपी राधाकृष्णन नेे पूर्व सदस्य बलबीर पुंज, स्वपन साधन बोस (टूटू बोस), रंगासायी रामकृष्ण और एच. हनुमंथप्पा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
राज्यसभा सभापति ने कहा कि बलबीर पुंज एक प्रख्यात पत्रकार, लेखक और चिंतक थे, जबकि स्वपन साधन बोस ने भारतीय फुटबॉल और खेल प्रशासन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रंगासायी रामकृष्ण को एक समर्पित लोकसेवक और कुशल प्रशासक के रूप में याद किया गया, वहीं एच. हनुमंथप्पा ने ग्रामीण विकास, सिंचाई, किसानों के कल्याण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। सभापति ने कहा कि इन सभी के निधन से देश ने उत्कृष्ट सांसदों और जनसेवकों को खो दिया है।
सभापति ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शेख हमद ने आधुनिक कतर की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारत-कतर संबंधों को मजबूत बनाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्रद्धांजलि के बाद सभापति के अनुरोध पर सभी सदस्यों ने अपने स्थान पर खड़े होकर दिवंगत आत्माओं की स्मृति में मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
