राज्यसभा के 10 नवनिर्वाचित एवं पुनर्निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ
नई दिल्ली : राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार को राज्यसभा सदन में 10 नवनिर्वाचित एवं पुनर्निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले सदस्यों में प्रवीण चक्रवर्ती, देबाशीष सामंतराय,…

नई दिल्ली : राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार को राज्यसभा सदन में 10 नवनिर्वाचित एवं पुनर्निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले सदस्यों में प्रवीण चक्रवर्ती, देबाशीष सामंतराय, सना सतीश बाबू, विजय चिंतकायाला, भाष्यम राम कृष्ण, लिंगामनेनी रमेश, राजेश परमानंद शुक्ला, बैद्यनाथ राम, परिमल नथवानी तथा ताई टागक शामिल हैं।
इनमें पांच सदस्यों ने हिंदी में, एक सदस्य ने अंग्रेजी में, एक सदस्य ने तमिल में तथा तीन सदस्यों ने तेलुगु में शपथ ली।
शपथ लेने वाले सदस्यों में चार सदस्य आंध्र प्रदेश, दो सदस्य झारखंड तथा एक-एक सदस्य तमिलनाडु, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा से हैं।
इस अवसर पर कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी, सदन के अन्य सदस्य, गणमान्य व्यक्ति तथा राज्यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
