द इंडियन व्यू

राज्य वित्त आयोगों के लिए डेटासेट पर विशेष समिति की रिपोर्ट 8 जून को होगी जारी

नई दिल्ली : स्थानीय स्वशासन और राजकोषीय विकेंद्रीकरण को मजबूत बनाने की दिशा में केंद्र सरकार एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। राज्य वित्त आयोगों के लिए आवश्यक डेटासेट पर गठित विशेष समिति की रिपोर्ट आगामी 8 जून को नई…

Ragwendra P Singh
June 6, 2026
3 min read
राज्य वित्त आयोगों के लिए डेटासेट पर विशेष समिति की रिपोर्ट 8 जून को होगी जारी

नई दिल्ली : स्थानीय स्वशासन और राजकोषीय विकेंद्रीकरण को मजबूत बनाने की दिशा में केंद्र सरकार एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। राज्य वित्त आयोगों के लिए आवश्यक डेटासेट पर गठित विशेष समिति की रिपोर्ट आगामी 8 जून को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में जारी की जाएगी। इस रिपोर्ट का उद्देश्य राज्य वित्त आयोगों को अधिक प्रभावी, सटीक और डेटा-संचालित सिफारिशें तैयार करने में सहायता करना है।

 

पंचायती राज मंत्रालय के अनुसार, इस महत्वपूर्ण रिपोर्ट का विमोचन केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन करेंगे। कार्यक्रम में मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज, राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान (एनआईपीएफपी) के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनीष गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, नीति विशेषज्ञ, संवैधानिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और आर्थिक शोधकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

 

इस अवसर पर मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. नागेश्वरन सशक्त स्थानीय स्वशासन, समावेशी विकास और साक्ष्य-आधारित राजकोषीय प्रशासन की आवश्यकता पर अपने विचार रखेंगे। वे नीति निर्माण में विश्वसनीय आंकड़ों की भूमिका और डेटा-आधारित निर्णय प्रक्रिया के महत्व को भी रेखांकित करेंगे।

 

गौरतलब है कि संविधान के अनुच्छेद 243-आई के तहत गठित राज्य वित्त आयोगों का दायित्व पंचायती राज संस्थाओं की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करना तथा स्थानीय निकायों को वित्तीय संसाधनों के हस्तांतरण के लिए आवश्यक सिद्धांतों की सिफारिश करना है। इस संवैधानिक जिम्मेदारी का प्रभावी निर्वहन करने के लिए आयोगों को विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विश्वसनीय और व्यापक आंकड़ों की आवश्यकता होती है।

 

इन आंकड़ों में स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति, राजस्व स्रोत, जनसांख्यिकीय जानकारी, बुनियादी ढांचा, सार्वजनिक सेवाओं की उपलब्धता तथा परिसंपत्ति प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। हालांकि विभिन्न विभागों और संस्थानों में बिखरे हुए डेटा तक समय पर पहुंच न होने के कारण आयोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

 

विशेष समिति की यह रिपोर्ट राज्य वित्त आयोगों के लिए आवश्यक प्रमुख डेटासेट का एक व्यापक और संरचित खाका प्रस्तुत करती है। रिपोर्ट में डेटा संग्रहण, मानकीकरण और उपलब्धता को बेहतर बनाने के लिए कई व्यावहारिक सुझाव दिए गए हैं। इनमें विभिन्न सरकारी विभागों के बीच डेटा साझाकरण की व्यवस्था को सरल बनाना, आंकड़ों को एक समान प्रारूप में उपलब्ध कराना तथा समग्र डेटा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना शामिल है।

 

मंत्रालय का मानना है कि यह रिपोर्ट राज्य सरकारों, वित्त आयोगों, संवैधानिक निकायों और आर्थिक शोधकर्ताओं के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शक दस्तावेज साबित होगी। साथ ही यह स्थानीय निकायों के वित्तीय प्रबंधन और संसाधन आवंटन को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में भी मदद करेगी।

 

उल्लेखनीय है कि नवंबर 2024 में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में ‘विकास के लिए हस्तांतरण’ विषय पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में यह चिंता सामने आई थी कि विभिन्न विभागों में उपलब्ध आंकड़ों तक समुचित पहुंच न होने से राज्य वित्त आयोगों की सिफारिशों की गुणवत्ता और समयबद्धता प्रभावित होती है। इसी चुनौती के समाधान के लिए पंचायती राज मंत्रालय ने इस विशेष समिति का गठन किया था, जिसकी रिपोर्ट अब सार्वजनिक की जा रही है।-------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…